ब्रेकिंग
Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,...
खेल

Sensex 508 अंक चढ़ा, निफ्टी भी पहुंचा 14,480 अंक के पार; SAIL में 8% से ज्यादा का उछाल, इन शेयरों में भी रही तेजी

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में शेयर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक Sensex 508.06 अंक यानी 1.06 फीसद के उछाल के साथ 48,386.51 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, NSE Nifty 143.60 अंक यानी 1.00 फीसद की बढ़त के साथ 14,485 अंक के स्तर पर बंद हुआ। NSE पर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के शेयर में 8.06 फीसद का उछाल देखने को मिला। इसके अलावा Axis Bank, UltraTech Cement, ICICI Bank, JSW Steel और Grasim Industries के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। वहीं, Cipla, ब्रिटानिया, HCL Technologies, BPCL और HDFC Bank के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

फार्मा को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स पर इन शेयरों की रही चांदी

BSE Sensex पर Axis Bank के शेयरों में सबसे ज्यादा 4.40 फीसद की तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर, ICICI Bank के शेयर 3.63 फीसद, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 3.61 फीसद और एसबीआई के शेयर 2.35 फीसद की बढ़त के साथ बंद हुए।

इनके अलावा हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL), पावरग्रिड, बजाज ऑटो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, टाइटन, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल (Bharti Airtel), लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनजर्व, इन्फोसिस (Infosys), एचडीएफसी, ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और डॉक्टर रेड्डीज के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए।

इन कंपनियों के शेयर टूटे

HCL Tech के शेयर में सबसे अधिक 2.87 फीसद की टूट देखने को मिली। इसी तरह HDFC Bank, मारुति, सन फार्मा, टीसीएस और आईटीसी के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।

जानें शेयर बाजारों में उछाल की वजह

LKP सिक्योरिटीज में प्रमुख (शोध) एस रंगनाथन ने कहा, ”सकारात्मक वैश्विक संकेत, ICICI Bank के अच्छे रिजल्ट से BFSI और धातु सेक्टर की अगुवाई में सोमवार को बाजार मजबूती के साथ खुले। हालांकि, दोपहर के सत्र में एफएमसीजी स्टॉक में मुनाफावसूली देखने को मिला। ”

अन्य एशियाई बाजारों की बात की जाए तो शंघाई और हांगकांग में स्टॉक मार्केट गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर टोक्यो और सिओल में शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजारों में दोपहर के सत्र में गिरावट देखने को मिल रही थी।

Related Articles

Back to top button