ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, 17-18 अक्टूबर को वेतन, दैनिक वेतनभोगियों को भी भुगतान जैसलमेर हादसा: 'मानक ताक पर रखकर बनी थी बस', जांच कमेटी ने माना- इमरजेंसी गेट के सामने लगाई गई थी सी... 'कांतारा चैप्टर 1' ने किया गर्दा! 15 दिन में वर्ल्डवाइड ₹679 करोड़ पार, विक्की कौशल की 'छावा' से महज... वेनेजुएला पर ऑपरेशन से तनाव: दक्षिणी कमान के प्रमुख एडमिरल होल्सी ने कार्यकाल से पहले दिया इस्तीफा, ... शेयर बाजार में धन वर्षा! सिर्फ 3 दिनों में निवेशकों की संपत्ति ₹9 लाख करोड़ बढ़ी, सेंसेक्स और निफ्टी... त्योहारी सीजन में सर्वर हुआ क्रैश: IRCTC डाउन होने से टिकट बुकिंग रुकी, यात्री बोले- घर कैसे जाएंगे? UP पुलिस को मिलेगी क्रिकेटरों जैसी फिटनेस! अब जवानों को पास करना होगा यो-यो टेस्ट, जानिए 20 मीटर की ... दिन में सोना अच्छा या बुरा? आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान क्या कहता है, किन लोगों को नहीं लेनी चाहिए 'द... प्रदूषण का 'खतरा' घर के अंदर भी! बढ़ते AQI से बचने के लिए एक्सपर्ट के 5 आसान उपाय, जानें कैसे रखें ह... शरीयत में बहुविवाह का नियम: क्या एक मुस्लिम पुरुष 4 पत्नियों के होते हुए 5वीं शादी कर सकता है? जानें...
देश

मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज कराई गई भ्रष्टाचार की शिकायत

मुंबई।  महाराष्ट्र पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पुलिस महानिदेशक से शिकायत की है। साथ ही, सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इस शिकायत की प्रति राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल को भी भेजी गई है। यह जानकारी सोमवार को एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि अकोला पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात इंस्पेक्टर बीआर घडगे ने 20 अप्रैल को डीजीपी को पत्र लिखकर शिकायत की है। पिछले महीने मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से तबादला होने के बाद परमबीर के खिलाफ भ्रष्टाचार की यह दूसरी शिकायत है। वर्तमान में परमबीर महाराष्ट्र होम गार्ड के महानिदेशक हैं। उन्हें अंटीलिया कांड और मनसुख हिरेन हत्याकांड मामले में सरकार की किरकिरी होने के बाद हटाया गया था।

इससे पहले मुंबई के पुलिस अधिकारी अनूप डांगे ने सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। डीजीपी को भेजे गए 14 पेज के शिकायती पत्र में इंस्पेक्टर घडगे ने दावा किया है कि वर्ष 2015-18 के दौरान ठाणे पुलिस आयुक्त के पद पर रहते हुए परमबीर कई स्तर पर भ्रष्टाचार में लिप्त थे। पत्र में वरिष्ठ आइपीएस परमबीर के खिलाफ जमीनों के सौदे, सरकारी आवास व सुरक्षा कíमयों के दुरुपयोग समेत कई आरोप लगाए गए हैं। घडगे का कहना है कि जब परमबीर थाणे के पुलिस आयुक्त थे तब वह बाजार पेठ पुलिस थाने में तैनात थे। घडगे ने अपने पास परमबीर सारा कच्चा चिट्ठा होने का दावा किया है। इस मामले में टिप्पणी के लिए परमबीर उपलब्ध नहीं हो सके।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के गृह विभाग ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर एक पुलिस निरीक्षक द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आदेश के मुताबिक सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच महाराष्ट्र के डीजीपी संजय पांडे को सौंपी गई है। परमबीर सिंह पर पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे ने आरोप लगाए थे। डांगे को पिछले वर्ष निलंबित कर दिया गया था, लेकिन हाल में बहाल कर दिया गया। डांगे के दावे के मुताबिक उनके निलंबन को रद करने के बदले सिंह ने उनसे दो करोड़ रुपये की मांग की थी। सिंह की इस मांग के बारे में सूचित करते हुए निरीक्षक ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को पत्र लिखा था। हालांकि सिंह ने डांगे के आरोपों से साफ इन्कार किया है। सूत्रों ने बताया कि शिकायत के आधार पर गृह विभाग ने सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button