ब्रेकिंग
Delhi Fire News: मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर... Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाण... Afzal Ansari Hospitalized: समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अ... Uttarakhand News: दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट विवाद पर आया सीएम धामी का बयान, मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हु... Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदा... TRAI New OTP Rules: फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए ट... Delhi News: एमसीडी के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के ... Jharkhand BJP News: रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बै... Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक ... Ranchi Dacoity Case Solved: रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्ता...
देश

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- गंभीर संक्रमितों को मुफ्त में रेमडेसिविर उपलब्ध कराएगी UP सरकार

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के दूसरे स्ट्रेन में मची अफरा-तफरी के बीच में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद संयम से काम ले रहे हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित मुख्यमंत्री ने मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति पटरी पर लाने के बाद अब बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से गंभीर रूप से पीडि़त लोगों को सरकार मुफ्त में रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराएगी। जिससे वह शीघ्र ही स्वस्थ हो सकें।

कोरोना संक्रमित उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए मुख्यमंत्री की मंगलवार को एक घोषणा बेहद मंगलकारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार सभी सरकारी अस्पतालों के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन की व्यवस्था कर रही है। यहां पर इलाज करा रहे लोगों को इंजेक्शन मुफ्त मे दिया जाएगी। हालांकि प्रदेश के निजी अस्पतालों को कंपनियों और बाजार से ही रेमडेसिविर खरीदना होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सभी सरकारी और साथ ही राज्य के निजी अस्पतालों में सरकारी अस्पताल से रेफर होने के बाद भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को नि:शुल्क रेमडेसिविर इंजेक्शन देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि किसी निजी अस्पताल में इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है और वहां पर उपचार करा रहे संक्रमित की जीवन रक्षा के लिए बहुत जरूरी है, तो वहां के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को उस अस्पताल को रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराना होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी आदेश दिया है कि डिमांड के अनुसार विभिन्न जिलों को पर्याप्त मात्रा में रेमडेसिविर उपलब्ध कराए जाएं। यदि आवश्यक हो, तो निजी अस्पतालों को भी निर्धारित दरों पर रेमडेसिविर प्रदान कराएं।

प्रदेश का चिकित्सा विभाग अभी रोज जिलों में पांच से छह हजार वॉयर रेमडेसिविर इंजेक्शन रोज उपलब्ध करा रहा है। इसका वितरण महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण, और उत्तर प्रदेश चिकित्सा आपूॢत निगम लिमिटेड के माध्यम से हो रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में इंजेक्शन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध करा दें। जिससे कि यहां पर इलाज करा रहे लोगों को इसका लाभ मिले। उन्होंने यह भी कह कि सरकारी अस्पताल में भर्ती लोगों को इंजेक्शन रेमडेसिविर मुफ्त में दिया जाए। राजधानी लखनऊ के साथ ही प्रदेश के हर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में इंजेक्शन रेमडेसिविर को शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। यदि बहुत आवश्यक हो, तो निजी अस्पतालों को भी निर्धारित दरों पर इंजेक्शन रेमडेसिविर उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button