ब्रेकिंग
Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता
मनोरंजन

Irrfan Khan की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए फैंस, दिग्गज अभिनेता को इस तरह कर रहे हैं याद

नई दिल्ली। बीते साल आज ही के दिन बॉलीवुड ने अपना टैलेंटेड और चमकता हुआ सितारा हो दिया था। इरफान खान के इंतकाल की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के आगे वह जिंदगी की जंग हार गए थे। इरफान खान के निधन से करीबियों और फैंस के बीच शोक का माहौल था। आज उनकी पहली पुण्यतिथि है। ऐसे में एक बार फिर से इरफान खान के फैंस ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी है।

कई सोशल मीडिया यूजर्स और इरफान खान के फैंस ने उनकी तस्वीरें साझा कर उन्हें याद किया है। Aishwarya Gaurav नाम के ट्विटर हैंडल ने दिग्गज अभिनेता को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद करते हुए लिखा, ‘दिग्गज , आपको याद किया जा रहा है, #IrrfanKhan।’ वहीं Ashutosh ने ट्विटर पर लिखा है, ‘द लेजेंड …. एक प्रेरणा के रूप में हमेशा आपको याद करते हैं सर। आपके योगदान को कभी नहीं भूलते।’

Gaurav Chaudhary इरफान खान को याद करते हुए ट्विटर पर लिखते हैं, ‘#IrrfanKhan साहब! अब भी व्यक्तिगत नुकसान महसूस करते हैं। देश के प्रति उनके विचार और उनकी अभिनय शैली ने मेरे दिल को छू लिया था।’ Abir Banerjee ने लिखा है, ‘दुनिया आपको आज और रोज याद करती है। आप हमेशा हमारे दिल में हैं।’ इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इरफान खान को उनकी पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया है।

इरफान खान ने जब बीते साल 29 अप्रैल को आखिरी सांस ली तो पूरे देश में शोक का माहौल बन गया। हर किसी ने हिंदी सिनेमा के इस दिग्गज अभिनेता को अपने अंदाज में याद किया और श्रद्धाजंलि दी। इरफान खान ने अपने अभिनय का दम केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी दिखाया था। इरफान खान ने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

वह काफी समय न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। हालांकि इरफान खान ने इसका इलाज भी करवाया था। जिंदादिल इरफान जिंदगी के आखिरी लम्हे तक लड़ते रहे। वह आखिरी बार फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आए थे। अपनी बीमारी के चलते इरफान खान इस फिल्म का प्रोमोशन नहीं कर पाए थे, लेकिन उन्होंने इस फिल्म के ट्रेलर से पहले अपने फैंस को ऐसा खास संदेश दिया था, जिसे उनके फैंस आज भी याद करते हैं।

Related Articles

Back to top button