ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 94.48 टन आक्सीजन लेकर गुजरी ट्रेन

बिलासपुर।  ट्रेन से अलग-अलग हिस्सों में आक्सीजन आपूर्ति की जा रही है। इसी के तहत बिलासपुर से दो आक्सीजन एक्सप्रेस गुजरी। एक में तीन टैंकर में 47.37 टन और दूसरी में 47.11 टन आक्सीजन थी। इसके जरिए जबलपुर, सागर व फरीदाबाद के संक्रमितों को आक्सीजन मिलेगी।

कोरोना महामारी के दौर में देश के अलग-अलग हिस्सों में जीवन रक्षक आक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए रेलवे आक्सीजन एक्सप्रेस चला रही है। इस ट्रेन के परिचालन को लेकर पूरी सतर्कता भी बरती जा रही है। ट्रेनें जहां-जहां से गुजरती हैं उन स्टेशनों को इसकी सूचना दी जा रही है ताकि परिचालन के दौरान किसी तरह बाधा न आए।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन से भी लगातार आक्सीजन एक्सप्रेस गुजर रही है। गुरुवार की रात 21.25 बजे दक्षिण पूर्व रेलवे के बोकारो से रवाना हुई आक्सीजन एक्सप्रेस झारसुगुड़ा से होते हुए शुक्रवार की सुबह पांच बजे बिलासपुर पहुंची और पेंड्रारोड, अनूपपुर होते हुए दोपहर 14.15 बजे न्यू कटनी जंक्शन पहुंची।

यहां से ट्रेन जबलपुर व सागर के लिए रवाना हुई। झारसुगुड़ा से न्यू कटनी जंक्शन स्टेशन तक 500 किमी से भी अधिक का सफर 9.15 घंटे में तय की। इस आक्सीजन एक्सप्रेस में 47.37 टन जीवनदायक लिक्विड मेडिकल आक्सीजन चार एमबीडब्ल्यूटी वैगन में रो-रो सेवा के अनुसार लोड की गई थी। इसी तरह दोपहर 12.10 बजे राउरकेला से फरीदाबाद के लिए एक और ऑक्सीजन एक्सप्रेस रवाना हुई।

यह भी बिलासपुर रेलवे स्टेशन होते हुए 23.30 बजे तक कटनी पहुंची। इस ट्रेन में तीन टैंकर थे। उनमें 47.11 टन जीवनदायक लिक्विड मेडिकल आक्सीजन थी। अभी तक रेलवे 600 टन से अधिक मेडिकल आक्सीजन का सफलता पूर्वक परिवहन कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button