ब्रेकिंग
UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ... Gangrel Dam All 14 Gates Open: उफान पर गंगरेल बांध का मनोरम दृश्य देखने उमड़े लोग; प्रशासन ने जारी क... Janjgir News Today: पामगढ़ और बलौदा ब्लॉक में नशेड़ी शिक्षकों पर गाज; कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक... Swachhata Hi Seva Raipur: रायपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प; डिप्टी सीएम साव और जनप्रतिनिधिय... Asian Games 2026 India Medals: स्क्वॉश में जोशना चिनप्पा और टेबल टेनिस में मिक्स्ड डबल्स ने पक्का कि... Drishyam 3 Cast on Kapil Sharma Show: अजय देवगन अपनी टीम के साथ करेंगे शिरकत, 26 सितंबर को होगा प्री...
मनोरंजन

सोनू सूद की कोशिशों के बाद भी कोरोना पीड़ित ने तोड़ा दम, एक्टर ने मदद के लिए चाइना से की ये अपील

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान अभिनेता सोनू सूद ने कई प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद की थी। उनके द्वारा मदद का ये सिलसिला आज भी लगातार जारी है। लेकिन अब कोरोना महामारी की स्थिति और भयावह हो चुकी है और सोनू सूद अपनी तरफ से लोगों की पूरी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। किसी को हॉस्पिटल में बेड़ तो किसी के लिए ऑक्सीजन, सोनू लोगों की जान बचाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं. पर कभी कभी उनकी हिम्मत भी जवाब दे जाती है।

घटना से दुखी हैं सोन

सोनू ने ट्वीट कर ऐसी ही एक दिल तोड़न देने वाली एक घटना का जिक्र किया। सोनू ने लिखा, ‘पिछली रात ही मैंने उसके लिए गाजियबाद के एक हॉस्पिटल में बेड़ का इंतजाम किया था, पर मुझे अभी पता चला कि डॉक्टर्स उसे बचा नहीं पाए। हमने अपनी पूरी कोशिश की पर जिंदगी कभी-कभी दगा दे जाती है. मेरा दिल रोता है जब मैं लोगों को मदद नहीं कर पाता। पर आज एक नई शुरूआत है. बहुत सी जिंदगियां हैं जिन्हें बचाना है।’

आपको बता दें कि सोनू सूद भी कुछ दिनों पहले ही कोरोना पॉजिटीव हुए थे पर ऐसी हालत में उन्होंने लोगों की मदद करना बंद नहीं किया। दरअसल, सोनू सूद ने हाल ही में एक नई पहल की शुरुआत की थी, जिसमें वो लोगों को कोरोना से जुड़ी हर मदद को फ्री में पहुंचाएंगे। सोनू ने इस कैंपेन का नाम ‘फ्री कोविड हेल्प’ नाम रखा है। जिसके बाद सोनू सूद के पास देश के कोने-कोने से मैसेज आ रहे हैं और वो अपनी सेवा पहुंचा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button