ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सुबह आठ बजे से, बंगाल के नतीजों पर पूरे देश की नजरें

नई दिल्ली। चार राज्य बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की कुल 822 विधानसभा सीटों पर मतगणना रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इस दौरान कोविड-19 नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। इस बार कुल 2364 केंद्रों में मतगणना होगी। साल 2016 में मतगणना केंद्रों की कुल संख्या 1002 थी।

बंगाल के नतीजों पर पूरे देश की नजरें, भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में सीधा मुकाबला

मतगणना के लिए 822 निर्वाचन अधिकारियों और 7000 से अधिक सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नामित किया है। बंगाल के नतीजों पर पूरे देश की सबसे अधिक नजरें है। यहां भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में सीधा मुकाबला है।

मप्र में दमोह विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर भाजपा-कांग्रेस के जीत के दावे

मध्य प्रदेश में दमोह विधानसभा उपचुनाव के नतीजे रविवार को आएंगे। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं पर जनता मुहर लगाएगी।

मतगणना की सभी तैयारियां पूरी: निर्वाचन आयोग

कांग्रेस का दावा है कि जनादेश का अपमान करने वालों को हार का सामना करना पड़ेगा। निर्वाचन आयोग ने हाई कोर्ट के निर्देशानुसार मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विजयवर्गीय ने कहा: भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी

दमोह से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए राहुल सिंह लोधी ने इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। इसी के चलते यहां उपचुनाव कराया गया। राहुल उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार थे जबकि कांग्रेस से अजय टंडन ने चुनाव लड़ा। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की क्षणिक नाराजगी से यह सीट कांग्रेस के पक्ष में चली गई थी, लेकिन यहां भाजपा का बड़ा जनाधार है। भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी।

कांग्रेस उपचुनाव लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रही

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस यह उपचुनाव लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रही है। जनता ने जिस दल के साथ सहमति जताते हुए वोट दिया था, उसमें विश्वासघात किया गया। जनता सबक सिखाएगी और परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहेगा।

Related Articles

Back to top button