ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

सीएम केजरीवाल ने 1 सप्ताह के लिए बढ़ाया लॉकडाउन, दिल्ली में कोरोना से हालात बेकाबू

नई दिल्ली। Delhi Lockdown Extened AGAIN: कोरोना से जंग में दिल्ली की हालत गंभीर स्थिति में आ गई है। यहां पर लगातार ऑक्सीजन संकट और दवाओं कि किल्लत के बीच यह खबर आ रही है कि सरकार ने हालात को नियंत्रित करने के लिए फिलहाल एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। यहां पर अमूमन हर अस्तपाल में ऑक्सीजन कि किल्लत हो रही है वहीं दवाओं के खोज में परिजन परेशान हो रहे हैं। इन सबके बीच सरकार ने एक बार फिर से लाॅकडाउन को बढ़ा कर एक सख्त निर्णय लिया है।

15 मई तक के लिए बढ़ सकता है लाॅकडाउन

दिल्ली में जारी कोरोना के कहर के चलते 20 अप्रैल से चल रहा लाॅकडाउन 10 मई तक के लिए बढ़ाया गया है। अब 10  मई  की सुबह पांच बजे तक लाॅकडाउन प्रभावी रहेगा। इससे पहले 26 अप्रैल से सात दिनों के लिए लाकडाउन और बढ़ा दिया गया था जो तीन मई की सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। इसी को आगे बढ़ाया गया है। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले ही इस बात की आशंका जाहिर कर दी थी कि दिल्ली के हालात को देखते हुए कम से कम 15 मई तक इसे बढ़ाया जा सकता है। भविष्य में जरूरत पड़ी तो इसे 31 मई तक भी बढ़ाया जा सकता है। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली के हालात सामान्य हो जाएं और 15 मई के बाद ऐसा न करना पड़े।

लाॅकडाउन ही एक बचा हुआ हथियार

उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी बचाने के लिए अब केवल लाॅकडाउन ही एक बचा हुआ हथियार है। लोगों को बचाने के लिए सभी कुछ किया जाएगा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि लाॅकडाउन कितने दिन तक बढ़ाया जाना है। इस बारे में कोई फैसला दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ही करेगा।

कोरोना मरीज प्रतिदिन बढ़ रहे

दिल्ली के हालात लगातार बदतर बने हुए हैं। कोरोना मरीज प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। कोरोना की संक्रमण दर 36 से 37 फीसद तक पहुंच चुकी है। अभी भी संक्रमण दर 30 फीसद से ऊपर बनी हुई है। अस्पतालों का बुरा हाल है। आक्सीजन की कमी बनी हुई है।

अस्पतालों में हालत गंभीर

अस्पतालों में बेड व कोरोना की दवाइयां नहीं मिल रही हैं। आक्सीजन की कमी बनी हुई है। लोग रात रात भर अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए भटक रहे हैं। कहीं कोई भर्ती नहीं हो पा रहा है। प्रशासन असहाय दिख रहा है। यहां चिंता की बात यह है कि दिल्ली में माैत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। श्मशान घाटों पर जगह नही है। नए श्मशान घाट बनाए जा रहे हैं। कब्रिस्तान भर चुके हैं। नए कब्रिस्तान बनाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button