ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
देश

पिछले 24 घंटे में 3 लाख 68 हजार से ज्यादा मामले, 34 सौ से अधिक लोगों की मौत

नई दिल्ली। एक बार फिर से देश में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटे में साढ़े तीन लाख से ज्यादा मामले देश में दर्ज किए गए हैं और करीब तीन हजार से अधिक लोगों की जान गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में भारत में 3,68,147 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 3,417 लोगों की जान गई है। राहत की यह खबर है कि इस जानलेवा वायरस से मरीज ठीक भी हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 3,00,732 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

मामलों में मामूली गिरावट

बता दें कि बीते कई दिनों से लगातार कोरोना वायरस के मामलों में रफ्तार देखने को मिल रही है। पिछले दिनों तो भारत में चार लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि, देश में दो दिनों से चार लाख से कम मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे मामूली गिरावट कह सकते हैं।

कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,99,25,604 पहुंचा

देश में ताजा सक्रिय मामलों की संख्या 34,13,642 है वहीं कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,99,25,604 पहुंच गया है। वहीं मरनेवालों की संख्या 2,18,959 तक पहुंच गई है।

अबतक 15,71,98,207 लोगों को लगा टीका

देश में जिस रफ्तार से मामलों में इजाफा हो रहा है उसकी रफ्तार से कोरोना टीकाकरण भी चल रहा है। अबतक देश में 15,71,98,207 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है।

18,04,954 नमूनों की जांच

आइसीएमआर के अनुसार देश में अब 29,01,42,339 नमूनों की जांच हो चुकी है। जबकि शनिवार (एक मई) को 18,04,954 नमूनों की जांच की गई। देश में अब तक कुल 2,15,542 मौतें हुई हैं जिनमें महाराष्ट्र से 69,615, दिल्ली से 16,559, कर्नाटक से 15,794, तमिलनाडु से 14,193, उत्तर प्रदेश से 12,874, बंगाल से 11447, पंजाब से 9,160 और छत्तीसगढ़ से 8,810 शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button