ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
देश

बंगाल में आज हिंसा से प्रभावित भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिलेंगे जेपी नड्डा, कोलकाता में धरने पर बैठेंगे

कोलकाता। बंगाल में चुनाव नतीजे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे कथित हमले व हिंसा के मद्देनजर स्थिति का जायजा लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को राज्य के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। भाजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि नड्डा चार मई से दो दिन के बंगाल दौरे पर रहेंगे। यहां वे हिंसा से प्रभावित भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके स्वजनों से मुलाकात करेंगे। वहीं, भाजपा ने बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के खिलाफ पांच मई, बुधवार को पूरे देश भर में धरना देने की भी घोषणा की है। कोलकाता में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच मई को धरने पर बैठेंगे। पार्टी की ओर से कहा गया है कि कोरोना के नियमों का पालन करते हुए धरना दिया जाएगा।

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने सर्वप्रथम जानकारी दी कि पार्टी अध्यक्ष नड्डा बंगाल का दौरा करेंगे। दरअसल, माना जा रहा है कि इस दौरे के जरिए भाजपा अध्यक्ष बंगाल में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने और हमले के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश करेंगे। विजयवर्गीय ने दावा किया कि पिछले 24 घंटे के दौरान बंगाल में हमारे नौ कार्यकर्ताओं की तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने हत्या कर दी है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में पूरी तरह अराजकता है। ऐसी अराजकता मैंने आज तक अपने जीवन में नहीं देखी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस चुनाव जीतने वाले हमारे विधायकों को धमकी दे रही है। उन्होंने दावा किया कि कोलकाता से लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर हमले व तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। घरों से सामान भी लूटे जाने का उन्होंने दावा किया। उल्लेखनीय है कि बंगाल में रविवार को आए चुनाव नतीजों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में हिंसा व आगजनी का दौर जारी है। भाजपा के कई पार्टी कार्यालयों को भी फूंक दिया गया है। इसके अलावा कई भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों को भी आग के हवाले कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button