ब्रेकिंग
लुधियाना में कलयुगी पिता की करतूत: 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया ग... गुरदासपुर में विवाद! हड़ताल खत्म होते ही गांवों में कूड़ा फेंकने पहुंची गाड़ियां, ग्रामीणों ने रोका ... स्वतंत्रता दिवस को लेकर जालंधर में हाई अलर्ट: नाकों पर वाहनों व पहचान पत्रों की गहन जांच, महिला पुलि... सोना-चांदी खरीदने से पहले जानें नए रेट्स: जालंधर में चांदी ₹2.34 लाख पार, जानें 10 ग्राम सोने की कीम... लुधियाना में बदमाशों का दुस्साहस! घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा कार में लगाई आग, CCTV में क... चंडीगढ़ में पंजाब कर्मचारियों और पेंशनर्स की विशाल महारैली, सामूहिक अवकाश से सरकारी दफ्तरों में कामक... पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को अतिरिक्त प्रभा... पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को ... जींद जिला जेल में कैदी की आत्महत्या का मामला: 2 DSP, हवलदार समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज; परिजनों के हंग... 11 साल बाद बने संगठन के साथ ही सिरसा कांग्रेस में उभरी अंदरूनी खींचतान, बेनीवाल और सेतिया में जुबानी...
मनोरंजन

Coronavirus से गंभीर रूप से बीमार शख्स की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, हवाई जहाज से पहुंचाया अस्पताल

नई दिल्ली। कोरोना काल की इस महमारी में गरीबों और जरूरमंदों का मसीहा बने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अक्सर लोगों की मदद करते रहते हैं। पूरे देश में रोजाना लोग दिग्गज अभिनेता से मदद की गुहार लगाते रहते हैं। अब सोनू सूद गंभीर रूप से कोरोना वायरस की मार झेल रहे एक शख्स की मदद करनी की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने शख्स का इलाज करवाने के लिए हवाई जहाज के जरिए झांसी से हैदारबाद शिफ्ट करवाया।

सोनू सूद ने गंभीर रूप से बीमार कोविड मरीज को हवाई जहाज से झांसी से हैदराबाद ले जाने की व्यवस्था की, क्योंकि स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा था कि झांसी में अब उसका इलाज संभव नहीं है। कैलाश अग्रवाल नाम के मरीज का सीटी स्कोर उच्चतम सीमा से थोड़ा ही नीचे था। ऐसे में उसके परिवार वालों को बेहतर बुनियादी ढांचे वाले अस्पताल जरूरत थी, जोकि झांसी में नहीं मिल रहा था। जिसके चलते कैलाश अग्रवाल के परिवार ने सोनू सूद से मदद मांगी।

इसके बाद सोनू सूद और उनकी टीम ने इस पूरे मामले पर ध्यान दिया और हैदराबाद में एक वेंटिलेटर सुविधा से मौजूद आईसीयू बेड की व्यवस्था की। इस मामले पर न्यूज एंजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए सोनू सूद ने कहा, ‘डॉक्टरों ने मरीज को एक बड़े अस्पताल में स्थानांतरित करने के लिए कहा था। इस दौरान चुनौती थी कि एयर एम्बुलेंस प्राप्त करने और स्थानांतरण करवाने के लिए जिला मजिस्ट्रेटों से आवश्यक अनुमति लेनी थी।’

सोनू सूद ने आगे कहा, ‘चूंकि झांसी में हवाई अड्डे नहीं हैं, इसलिए एयर एंबुलेंस को ग्वालियर से मरीज को लाना पड़ा, और झांसी से मरीज को ग्वालियर लाना एक और बड़ी चुनौती थी। लेकिन टीम के माध्यम से सब कुछ हो गया ताकि कोई समय बर्बाद न हो। हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में इलाज अच्छा चल रहा है, और हम सबसे अच्छे की उम्मीद करते हैं।’ इस तरह कोरोना मरीज की मदद करने पर सोनू सूद की फिर हर तरफ तारीफ हो रहा है।

इससे पहले सोनू सूद भारत में हो रही ऑक्सीजन की कमी को लेकर अपनी चिंता जाहिर करने की वजह से चर्चा में थे। देश के कई अस्पातलों में ऑक्सीजन की कमी के लिए सोनू सूद खुद को बेबस समझ रहे हैं। भारत में ऑक्सीजन की हो रही कमी को लेकर अब सोनू सूद का दर्द छलका। उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत में ऑक्सीजन की हो रही कमी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘मेरे देश को ऑक्सीजन की जरूरत है।’ अपने इस ट्वीट के साथ उन्होंने हाथ जोड़ते हुए और भारत के झंडे का इमोजी भी लगाया था। सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा था।

Related Articles

Back to top button