ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

हिंसा के खिलाफ देशभर में धरना देगी भाजपा, आज बंगाल आएगी राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम

कोलकाता। बंगाल में हिंसा के खिलाफ भाजपा बुधवार को पूरे देशभर में धरना देगी। कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष नड्डा खुद धरने पर बैठेंगे। उल्लेखनीय है कि बंगाल में दो मई को आए विधानसभा चुनाव के नतीजे में सत्ताधारी टीएमसी की शानदार विजयी के बाद से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में हिंसा, आगजनी व लूटपाट का दौर जारी है। भाजपा का दावा है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं के हमले में अब तक उसके नौ कार्यकर्ताओं की जानें जा चुकी हैं। साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं। पार्टी ने सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर हमले व आगजनी का दावा किया है।

बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद जारी हिंसा पर केंद्र ने सख्त रुख दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को फोन कर हिंसा पर चिंता जताई और इसे रोकने के लिए कदम उठाने को कहा। प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय के सख्त रुख के बाद बंगाल की कार्यवाहक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार शाम अपने आवास पर राज्य के आला अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।

आज बंगाल आएगी राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम

बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की प्रचंड जीत के बाद बीरभूम जिले के नानूर से भाजपा उम्मीदवार तारक साहा की पोलिंग एजेंट बनी दो महिला कार्यकर्ताओं से टीएमसी के लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमु्ख रेखा शर्मा बुधवार को बंगाल आ रही हैं और वह टीम के सदस्यों के साथ पीड़ित महिलाओं से मुलाकात करेंगी। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी ट्वीट कर हिंसा की निंदा करते हुए ममता बनर्जी से कार्रवाई करने की अपील की है।

दूसरी और जेपी नड्डा ने कहा, बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद हिंसा की घटनाओं ने हमें दुखी और हैरान किया है। मैंने ऐसी घटनाओं के बारे में भारत के बंटवारे के वक्त सुना था। आजाद भारत में चुनाव परिणाम के बाद पहले कभी ऐसी असहिष्णुता नहीं देखी थी।

Related Articles

Back to top button