ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

चयनकर्ता आज कर सकते हैं भारतीय टीम का चयन, WTC final के लिए इस ओपनर की होगी वापसी!

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने इंग्लैंड में टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला खेला जाना है। 18 से 22 जून को इंग्लैंड के साउथैम्पटन में दोनों देशों के बीच आइसीसी द्वारा आोयजन पहले टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को खेला जाना है। जानकारी के मुताबिक इस महामुकाबले के लिए भारतीय टीम का चयन शुक्रवार को किया जा सकता है। ओपनर पृथ्वी शॉ और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी पर सबकी नजर रहेगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगले 48 घंटे में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले इस मेगा फाइनल के लिए टीम का चयन किया जाना है। जानकारी के मुताबिक इस खास मुकाबले के लिए मुख्य चयनकर्ता एक बड़ी टीम का चयन करने वाले हैं। इसमें चार ओपनर, चार से पांच मिडिल आर्डर बल्लेबाज, आठ से नौ तेज गेंदबाज और चार से पांच स्पिनर गेंदबाज के अलावा तीन विकेटकीपर हो सकते हैं।

टीम चयन में टेस्ट टीम से बाहर हुए टॉप फॉर्म में वापसी करने वाले ओपनर पृथ्वी शॉ के नाम पर चर्चा जरूर होगी। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ ओपनिंग की थी। इसके अलावा पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल और केएल राहुल में से किसे मौका मिलता है देखना होगा।

चोट से बाद होगी वापसी

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, हनुमा विहारी और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिट हैं और इस अहम मुकाबले के लिेए वापसी तय मानी जा रही है। वहीं पिछले कुछ महीनों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को टेस्ट टीम में जगह मिल सकती है। तेज गेंदबाजी पर नजर डालें तो जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर टीम में जगह बनाएंगे। स्पिनर के तौर पर आर अश्विन और अक्षर पटेल का चुनी जाना तय माना जा रहा है।

इस प्रकार हो सकती है टीम 

ओपनर: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल

मिडिल आर्डर: विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, हार्दिक पांड्या

विकेटकीपर: रिषभ पंत, रिद्धिमान साहा, केएल भरत

स्पिनर: आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वॉशिंग्टन सुंदर

तेज गेंदबाज: मोहम्मद शमी, जसप्रीत बु्मराह, इंशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, नवदीप सैनी और प्रसिद्ध कृष्णा

Related Articles

Back to top button