ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात में कोरोना से कुछ राहत, तेजी से ठीक हो रहे लोग

पूरे देश में कोविड 19 संक्रमण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। लेकिन इस बीच दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात से कोरोना को लेकर कुछ राहत देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां कोरोना वायरस के मरीज अब तेजी से ठीक होने लगे हैं। इतना ही नहीं, कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या में भी कमी देखी गई है।

दिल्ली का हाल?
दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 17,364 नए मामले आए जबकि 20,160 रिकवरी और 332 मौतें दर्ज़ की गई। दिल्ली में कोरोना के अबतक कुल 13,10,231 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में कोरोना के 87,907 सक्रिय मामले हैं। वहीं दिल्ली में कोरोना से अबतक कुल 12,03,253 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं दिल्ली में कोरोना से अबतक कुल 19,071 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है, दिल्ली में शनिवार को पॉजिटिविटी रेट 23.34 प्रतिशत पहुंच गया है, जोकि एक राहत भरी खबर है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में बीते 24 घंटे में कुल 74384 नमूनों की जांच की गयी है। इनमें से 62921 आरटीपीआर/सीबीएनएएटी/ट्रूनैट टेस्ट और 11463 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए हैं।

महाराष्ट्र का हाल?
महाराष्ट्र में शनिनार को 53,605 नए कोरोना के पॉजिटिव केस दर्ज किए गए जबकि 82266 कोरोना वायरस के मरीज इस संक्रमण को हराकर ठीक हो गए, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। नए मामलों और ठीक होने वाले लोगों की संख्या में इतना बड़ा अंतर एक अच्छा संदेश देता है। हालांकि, राज्य में शनिवार को 864 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र में अब कुल मौतों का आंकड़ा अब 75,277 हो गया है। यहां मृत्यु दर 1.49 फीसदी हो गई है। राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 5053336 तक पहुंच गई है। वहीं, अब तक कुल 4347592 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। राज्य का रिकवरी रेट 86.03 फीसदी है।

गुजरात का हाल?
गुजरात में बीते चार दिनों से लगातार नए कोरोना मरीजों के मुकाबले ठीक होने लागों की संख्या ज्यादा रह रही है। शनिवार को चौथे दिन ऐसा हुआ है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को राज्य में कोरोना के 11892 नए केस मिले जबकि कुल 14737 लोग संक्रमण को हराकर ठीक हो गए। हालांकि, इस दौरान 119 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से हार गए, उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button