ब्रेकिंग
जालंधर में 700 पेटी अवैध शराब मिलने पर सियासी बवाल! BJP ने एक्साइज कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष... जालंधर के एपीजे कॉलेज में MUN कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, छात्रों और वेटरों के बीच चले लात-घूंसे लुधियाना में कलयुगी पिता की करतूत: 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया ग... गुरदासपुर में विवाद! हड़ताल खत्म होते ही गांवों में कूड़ा फेंकने पहुंची गाड़ियां, ग्रामीणों ने रोका ... स्वतंत्रता दिवस को लेकर जालंधर में हाई अलर्ट: नाकों पर वाहनों व पहचान पत्रों की गहन जांच, महिला पुलि... सोना-चांदी खरीदने से पहले जानें नए रेट्स: जालंधर में चांदी ₹2.34 लाख पार, जानें 10 ग्राम सोने की कीम... लुधियाना में बदमाशों का दुस्साहस! घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा कार में लगाई आग, CCTV में क... चंडीगढ़ में पंजाब कर्मचारियों और पेंशनर्स की विशाल महारैली, सामूहिक अवकाश से सरकारी दफ्तरों में कामक... पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को अतिरिक्त प्रभा... पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को ...
टेक्नोलॉजी

1 जून से Google बंद कर रहा है अपनी मुफ्त सर्विस, अब यूजर्स को देना होगा इतने रुपये चार्ज

नई दिल्ली। Google एक जून से अपनी मुफ्त सर्विस बंद करने जा रहा है। दरअसल Google की तरफ से Google Photo मुफ्त क्लाउड स्टोरेज की सुविधा एक जून 2021 से बंद कर रहा है। मतलब अब Google की ओर से Google Photo के क्लाउट स्टोरेज के लिए चार्ज वसूला जाएगा। अगर आप Google ड्राइव या फिर किसी अन्य जगह अपनी फोटो और डेटा को स्टोर करते हैं, तो इसके लिए आपको चार्ज देना होगा। कंपनी की तरफ से पहले ही इसका ऐलान कर दिया गया था।

ऑनलाइन फोटो और वीडियो स्टोरेज के लिए देना होगा चार्ज 

मौजूदा वक्त में Google की तरफ से ग्राहकों को अनलिमिटेड मुफ्त स्टोरेज की सुविधा दी जा रही है, जिससे यूजर्स अपनी फोटो या अन्य डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन स्टोर कर सकें, जिसे इंटरनेट के माध्यम से कहीं भी एक्सेस कर पाएंगे। हालांकि Google की तरफ से ग्राहकों को एक जून 2021 से मात्र 15GB मुफ्त क्लाउड स्टोरेज की सुविधा दी जाती है। यूजर्स अगर इससे ज्यादा फोटो या डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन स्टोर करना चाहतें हैं, तो उन्हें चार्ज देना होगा।

कितना देना होगा चार्ज

अगर यूजर्स को 15GB से एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत होती है, तो उन्हें प्रतिमाह के हिसाब से 1.99 डॉलर (146 रुपये) चार्ज देना होगा। कंपनी की तरफ से इसे Google One नाम दिया गया है। जिसका वार्षिक सब्सक्रिप्शन चार्ज 19.99 डॉलर (करीब 1464 रुपये) है। यूजर्स को नई फोटो और वीडियो को स्टोरेज के लिए चार्ज देना होगा। पुराने फोटो पहले की तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर रहेंगी। Google Pixel 2 स्मार्टफोन ग्राहक मुफ्त हाई क्वॉलिटी फोटो बैकअप का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसी तरह Google Pixel 2,3,4,5 स्मार्टफोन यूजर्स को भी फ्री फोटो और वीडियो स्टोरेज की सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button