ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

दिल्ली में छाए बादल तो झारखंड, हरियाणा और पंजाब में भी बदलेगा मौसम; बिहार में तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। उत्तर भारत का मौसम लगातार बदल रहा है। कभी गर्मी तो कभी हल्की बारिश दिल्ली-एनसीआर सहित अधिकतर राज्यों में दर्ज की जा रही है। बीते दिन भी दिल्ली के कई इलाकों में आंधी-तूफान और और हल्की बारिश दर्ज की गई है। आज भी दिल्ली का मौसम बदला हुआ है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। रिपोर्ट की मानें तो 12, 13 और 14 मई को दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं हरियाणा के लोगों को भी गर्मी से राहत मिलेगी। माना जा रहा है कि यहां पर अगले 24 घंटे में आंधी वा बारिश हो सकती है। 13 मई से यहां का मौसम परिवर्तनशील रहेगा। उधर, यूपी-बिहार के मौसम में भी उतार-चढ़ाव दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी दर्ज हो रही है।

बिहार के मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार में तूफान आने की संभावना (Bihar Weather News)

बिहार में लगातार मौसम बदल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार में तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में आज आंधी-बारिश व वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। दोपहर बाद उमस हो सकती है, लेकिन रात में तापमान गिरेगा। माना जा रहा है कि अगले दो दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रह सकती है।

झारखंड में आज बारिश के आसार (Rain Alert in Jharkhand)

झारखंड में बीते कई दिनों से बारिश दर्ज की जा रही है। राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में आज भी बारिश के आसार बरकरार हैं। आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

चंडीगढ़ में दोपहर बाद बदलेगा मौसम(Chandigarh Weather Forecast)

वहीं चंडीगढ़ में आज दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। दरअसल, चंडीगढ़ में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। बादल छाए रहने के अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

उत्तराखंड में अगले चार दिन बारिश का अलर्ट (Uttarakhand Weather Updates)

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और बारिश ओलावृष्टि के साथ ही बर्फबारी का सिलसिला जारी है। गढ़वाल में फिर चोटियों पर हिमपात हुआ है। यहा पर अगले चार दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

जालंधर में बदला मौसम( Jalandhar Weather Forecast)

वहीं पंजाब के जालंधर में आज सुबह-सुबह मौसम बदल गया है। हालांकि, जालंधर में अगले 48 घंटे दोपहर के समय तेज धूप खिली रहने से गर्मी का कहर जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला भी जारी रहेगा। ऐसे में यहां के लोगों को बुधवार को राहत मिलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button