ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

ये 5 टिप्स और ट्रिक्स आपके पुराने फोन को बना देंगे सुपरफास्ट, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली। अक्सर स्मार्टफोन यूजर्स की पुराने फोने के स्लो होने की शिकायत रहती है। हालांकि कई बार स्मार्टफोन पुराना होने की वजह से स्लो नहीं होता है। कई मौकों पर देखा गया है कि स्मार्टफोन में पर्याप्त स्पेस होने के बावजूद स्लो हो जाता है। अगर आप स्मार्टफोन के स्लो होने की वजह से नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो जरा ठहरिये! आज हम आपके लिए 5 कमाल की टिप्स एंड ट्रिक्स लेकर आये हैं, जो आपके पुराने स्मार्टफोन को सुपरफास्ट बना देंगी। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से-

सॉफ्टवेयर अपडेट

स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां समय-समय पर पुराने स्मार्टफोन को सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करती रहती हैं। आमतौर पर स्मार्टफोन पर सॉफ्टवेयर अपडेट का नोटिफिकेशन आता है। लेकिन कई मौकों पर नोटिफिकेशन्स मिस हो जाता है। ऐसे में यूजर्स स्मार्टफोन की Setting ऑप्शन के General बटन पर क्लिक करने सॉफ्टवेयर अपडेट का पता लगा सकते हैं। सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आपका स्मार्टफोन पहले से ज्यादा सुरक्षित और फास्ट हो जाता है। साथ ही यूजर्स को कुछ कमाल के नये फीचर्स भी मिलते हैं।

विजुअल्स और एनिमेशन को कर दें बंद

विजुअल्स और एनिमेशन इफेक्ट देखने में अच्छे लगते हैं। लेकिन यह आपके स्मार्टफोन को स्लो होने की वजह बन सकते हैं। ऐसे में यूजर्स को विजुअल्स और एनिमेशन ऑप्शन को बंद कर देना चाहिए। इसके लिए यूजर्स को Settings ऑप्शन के  Accessibility से Motion ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, जहां से मोशन को कम किया जा सकेगा। इसके बाद आपको ट्रांसपेरेंसी इफेक्ट को कम करना होगा। इसके लिए Settings-Accessibility Display & Text Size को टर्न ऑन करके ट्रांसपेरेंसी को कम कर देना चाहिए।

Cache फाइल को करें डिलीट 

ऐप्स आपके फ़ोन पर एक ट्रेस छोड़ देते हैं, जो समय के साथ रैम को हैंग कर सकते हैं। इससे आपका स्मार्टफोन स्लो हो सकता है। ऐसे में समय-समय पर फोन के cache फाइल को डिलीट करते रहना चाहिए। इसके लिए यूजर्स को Settings-Storage-Cache पर विजिट करा होगा।

गैर जरूरी ऐप को करें डिलीट 

अगर आपने कुछ ऐप्स को लंबे वक्त से इस्तेमाल नहीं किया है, तो ऐसे ऐप्स को डिलीट कर देना चाहिए। इससे आपके स्मार्टफोन की स्पीड बढ़ सकती है। आमतौर पर माना जाता है कि फोन के 10 फीसदी स्पेस को खाली रखना चाहिए।

कस्टम ROMs

स्मार्टफोन ब्रांड की तरफ से एंड्राइड स्मार्टफोन में अपनी ROM इंस्टॉल की जाती है। लेकिन अगर आपको कम ROM के चलते आपका स्मार्टफोन स्लो हो गया है, तो यूजर्स को कस्टम रोम का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपके स्मार्टफोन की स्पीड तेज हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button