ब्रेकिंग
Bhopal News: भोपाल के अयोध्या बायपास पर दिनदहाड़े वन संपदा की लूट; काटे गए पेड़ों की कीमती लकड़ियां ... Bhopal News: भोपाल के अयोध्या बायपास पर दिनदहाड़े वन संपदा की लूट; काटे गए पेड़ों की कीमती लकड़ियां ... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में मॉडल ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम; दिल्ली AIIMS की टीम कर रह... Gwalior News: पूर्व मंत्री इमरती देवी के पालतू डॉग 'ब्रूजो' की मौत; फेसबुक पर भावुक पोस्ट लिख दी श्र... क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 30 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल जेम्स ऑफ बिहार ने मनाया अपना 6ठा स्थापना दिवस Moradabad Crime: मुरादाबाद में खौफनाक मर्डर; दो सगी बहनों ने प्रेमियों संग मिलकर पति को करंट और जहर ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर; पूछताछ में नहीं द... CM Mohan Yadav Singrauli Tour: सीएम मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल; वीआईपी काफिला छोड़ मंत्रियों... IPL 2026 LSG Target: ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी छुट्टी? टॉम मूडी के बयान से मिले बड़े संके...
विदेश

गाजा की ओर से इजरायल पर दागे गए 1000 से अधिक रॉकेट, 35 फलीस्तीनियों की मौत; 5 इजरायली मारे गए

यरुशलम/गाजा। इजरायल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच हफ्तों से जारी तनाव अब हिंसक हो चुका है। इजरायली सेना की ओर से जानकारी दी गई है कि गाजा की ओर से इजरायल पर अब तक 1000 से अधिक रॉकेट दागे गए हैं। रातों-रात दोनों पक्षों के बीच हुए हमलों में मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। हमास ने भी इजरायल पर करीब 200 रॉकेट दागे हैं, जिनमें एक भारतीय की भी मौत हुई है। खबर है कि इस जंग में अब तक 35 फलस्तीनी और 5 इजरायली मारे जा चुके हैं। इस बीच लॉड शहर में हिंसा को देखते हुए इमरजेंसी लागू की गई है।

इजरायल की ओर दागे गए 1000 से अधिक रॉकेट

इजरायली सेना की ओर से बताया गया कि गाजा पट्टी की ओर से इजरायल पर सोमवार से लेकर अब तक 1000 से अधिक रॉकेट दागे जा चुके हैं। इज़राइली सेना का कहना है कि सोमवार शाम से  गाज़ा में एलिस्टिनियन आतंकवादियों ने इज़राइल की ओर 1,000 से अधिक रॉकेट दागे हैं, इजरायल में 850 लैंड किए हैं या उन्हें इजरायल के आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा इंटरसेप्ट किया गया है, जबकि 200 रॉकेट गाजा के अंदर दागे गए हैं।

यरुशलम की अल अक्सा मस्जिद पर जुमे की नमाज से शुरू हुआ संघर्ष अब इजरायल और फलस्तीनियों के बीच युद्ध में तब्दील होता जा रहा है। दोनों तरफ से लगातार राकेट दागे जा रहे हैं। हमले में इजरायल में एक भारतीय महिला की भी मौत हो गई है। गाजा पट्टी पर इजरायल के हमले में मरने वालों की संख्या 35 पहुंच गई है जबकि इजरायली सेना का कहना है कि हमले में कम से कम 16 आतंकी मारे गए हैं।

आपातकाल की घोषणा

इजरायल और फलस्तीन के बीच जारी हिंसा के चलते प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने लॉड शहर में आपातकाल की घोषणा की है। सरकार ने प्रदर्शनों के चलते यह फैसला लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के हवाले से लिखा कि इस दौरान तीन धार्मिक स्थल और कई दुकानों को आग लगा दी गई है. प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

हमले में एक भारतीय महिला की मौत

हमले में इजरायल में एक भारतीय महिला की भी मौत हो गई है। दोनों तरफ से लगातार राकेट दागे जा रहे हैं। इनमें से एक राकेट इजरायल के शहर अश्कलोन में इमारत पर गिरा। इस हमले से केरल की रहने वाली सौम्या संतोष की मौत हो गई। सौम्या 80 वर्षीय इजरायली महिला की केयर टेकर थी। रॉकेट हमले में इजरायली महिला ने भी जान गंवा दी।

Related Articles

Back to top button