ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
देश

तेलंगाना आज से 10 दिन के लिए लॉक, जरूरी गतिविधियों के लिए सुबह 4 घंटे की छूट

तेलंगाना सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्य में 12 मई से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। सुबह 10 बजे से अगले 10 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘हालांकि सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक सभी दैनिक गतिविधियों में छूट रहेगी। लॉकडाउन के दौरान राज्य की सीमाओं पर वाहनो को विनियमित किया जाएगा। इस दौरान वस्तुओं की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।

राज्य में लॉकडाउन के दौरान सभी केंद्रीय कार्यालय कर्मचारियों की 33 फीसदी संख्या के साथ खुले रहेंगे। वहीं मंत्रिमंडल ने covid-19 रोधी टीका खरीदने के लिए वैश्विक कंपनियों को भी आमंत्रित करने का फैसला किया है। बता दें कि तेलंगाना में 506988 कोरोना संक्रमित हैं। वहीं 444049 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं जबकि अब तक 2803 लोगों की मौत हो चुकी है। 60136 लोगों का इलाज अभी चल रहा है।

Related Articles

Back to top button