ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

नर्सिंग विद्यार्थी जान की परवाह किए बगैर कोविड अस्पतालों में दे रहीं सेवा

रायपुर। कोरोना के इस दौर में डॉक्टर्स के साथ ही नर्सेज की भूमिका भी बहुत है, बल्कि कहीं ज्यादा है। आज कई ऐसे नर्स हैं, जो कोविड अस्पताल में मरीजों की देखभाल को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं। ड्यूटी को अपना परम कर्तव्य समझती है।

कुछ इसी तरह से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्राएं भी इस आपदा को देखते हुए वे खुद आगे होकर राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में सेवा दे रही हैं। वे अस्पताल के सहयोगी नर्सों के साथ हाथ से हाथ मिलाकर कोविड संक्रमित लोगों से देखभाल कर इलाज कर रही है।

सीजी कालेज आफ नर्सिंग के बीएससी चौथे सेमेस्टर के छात्राएं इस समय संजावनी हास्पिटल में बखूबी नर्सों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। छात्रा अमंदा टोप्पो, रीना साहू, अनुप्रिया समेत अंकिता अग्रवानी ने बताया कि आज देश ही नहीं विश्व कोरोना महामारी से जूझ रही हैं।

ऐसे में इस महामारी से निपटाने के लिए कई लोगों की जरूरत महसूस की जा रही है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या ज्यादा और अस्थाई कोविड अस्पताल बनाए जाने के कारण नर्सों की सख्त जरूरत पड़ रही है। इन कमी को भरने के लिए खुद ही इस महामारी में लोगों की सेवा करने की ठानी है।

छात्राओ ने कहा-परिवार से बनाकर रखी है दूरी

अस्पताल में सेवा दे रहीं छात्राओं ने बताया कि कोविड वार्ड में होने के कारण इस समय परिवार के सदस्यों से दूरी बनाए हुए है। इस दौरान वार्ड में पूरी तरह से सावधानियां बरतने पड़ती है। उन्होंने बताया कि पीपीइ कीट पहनकर ड्यूटी करना एक अलग तरह से अनुभव है। इतना ही नहीं इस महामारी में मरीजों का सेवा करने से ऐसा लग रहा है कि हमारा उद्देश्य सही मायने में सकार हो रही हैं।

सेवा परमो धर्म

नर्सिंग जैसे नोबल प्रोफेशन अपने आप में गर्व का विषय होता है, जिसे सीजी कालेज आफ नर्सिंग के विद्यार्थी ‘सेवा परमो धर्माः’ को चरितार्थ करते हुए कोविड सेंटरों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए जागरूक, टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कालेज के डायरेक्टर डॉ. नवीन बागरेचा व प्रशासनिक अधिकारी डॉ. भारवि वैष्णव का कहना है कि सेवाभावी नर्सिंग निद्यार्थीयोंं की समाज के प्रति संवेदना, जिम्मेदारी व समर्पण को देखकर गर्व महसूस होता है कि नर्सिंग विद्यार्थी जान की परवाह किए बिना समाज को सतत् सेवा देते आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button