ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
खेल

WTC Final व इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए घर पर जमकर पसीना बहा रहे रिषभ पंत

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के 14 वें सत्र के स्थगित होने की वजह से कुछ समय के लिए क्रिकेटर्स अपने घर पर हैं। आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए विकेटकीपर रिषभ पंत घर पर रहते हुए एक्टिव रहना चाहते हैं। वह खूब पसीना बहा रहे हैं। ट्विटर पर उन्होंने घर पर लॉन का घास काटते हुए एक छोटा वीडियो पोस्ट किया और लिखा, ‘ये दिल मांगे मोअर!’ क्वारंटाइन ब्रेक, लेकिन घर के अंदर रहने के दौरान एक्टिव रहने के लिए खुश हूं। कृपया सभी को सुरक्षित रहें।’

भारतीय क्रिकेटर दो जून को ब्रिटेन के लंबे दौरे पर रवाना होने से पहले मुंबई में आठ दिन के कड़े क्वारंटाइन में रहेंगे। इस दौरे में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल साउथैंप्टन में 18 जून से खेला जाएगा। वहीं भारत वे इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज चार अगस्त से शुरू होगी।

इससे पहले शनिवार को, पंत ने घोषणा की कि वह हेमकुंट फाउंडेशन को बेड, कोविड-रीलिफ किट, और देश भर में पीड़ित लोगों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान करने में मदद करने के लिए दान करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे विशेष रूप से ग्रामीण भारत और नॉन-मेट्रो शहरों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने वाले संगठनों के साथ काम करना चाहते हैं, जिनके पास प्रमुख शहरों की तुलना में चिकित्सा की बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं है।

पंत यह भी कहा कि वे सभी से अपने तरीके से योगदान देने का आग्रह करते हैं, ताकि देश के सबसे दूरस्थ हिस्सों तक पहुंचने में मदद कर सकें और केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाए जा कोरोना राहत और टीकाकरण कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता फैला सकें। कृपया सुरक्षित रहें, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और जब भी संभव हो पर टीका लगवाएं।

Related Articles

Back to top button