ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने ईद के उपलक्ष्य में एलओसी पर एक-दूसरे को मिठाई भेंट की

श्रीनगर: भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने ईद-उल-फितर के उपलक्ष्य में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और उरी सेक्टरों में बृहस्पतिवार को एक-दूसरे को मिठाई भेंट की।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, “ईद  उल फितर के अवसर पर, होली, दीपावली, ईद जैसे बड़े त्योहारों और संबंधित राष्ट्रीय दिवसों पर मिठाई के आदान-प्रदान की परंपरा को फिर से शुरू कर दिया गया और तंगधार में किशनगंगा नदी के पास तीथवाल क्रॉसिंग तथा कुपवाड़ा और उरी में कमान अमन सेतु क्षेत्र में मिठाई भेंट करने तथा बधाई देने के लिए बैठकें की गईं।”

उन्होंने कहा कि नए संघर्षविराम के परिणामस्वरूप एलओसी पर हुई शांति से संबंधों में गर्मजोशी आई है जो दोनों पड़ोसियों के बीच कई अवसरों पर दिखी है।

प्रवक्ता ने कहा कि मिठाई और बधाई के आदान-प्रदान के दौरान कोविड रोधी प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया।

Related Articles

Back to top button