ब्रेकिंग
PPF Account Rules: क्या आपके पास एक से अधिक पीपीएफ खाते हैं? हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें सही नियम WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप में जल्द आएगा 'View Once' टेक्स्ट मैसेज फीचर; एक बार पढ़ते ही गायब हो... Vastu Tips for Home: घर के आंगन में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें; वास्तु दोष से बढ़ सकती हैं मुश्किलें Monsoon Skincare Tips: मॉनसून में ऑयली स्किन का रखें खास ख्याल; पिंपल्स और चिपचिपाहट से बचने के आसान... Supreme Court on Aadhaar: आधार का इस्तेमाल नागरिकता या पते के प्रमाण के रूप में नहीं; सुप्रीम कोर्ट ... Bhagalpur Crime News: पुलिस बनी लुटेरी; ट्रक चालक को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूले 18 हजार, ट्रेनी दारो... Chhattisgarh Education News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 947 प्राइवेट स्कूलों के छात... Ram Mandir Land Scam: चंपत राय पर लगा जमीन खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप; संजय सिंह और अखिलेश यादव ने ... Sambhal Murder Case: चंदौसी में लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या; पुरानी रंजिश में आरोपी गिरफ्तार Pune-Shirdi Train: पुणे और शिर्डी के बीच पहली सीधी ट्रेन सेवा शुरू; रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
देश

नर्स दिवस पर जिला अस्पताल में परिचारिकाओं का किया सम्मान

बलौदाबाजार। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में कोरोना काल के बीच लगातार अपने स्वजनों का बलिदान देने के बावजूद लोगों की सेवा में जुटे परिचारिकाओं का सम्मान किया गया।

इस मौके पर सिविल सर्जन डा. राजेश अवस्थी ने कहा कि एक चिकित्सक तब तक कोई कार्य पूरा नहीं कर सकता जब तक कि एक अच्छी और दक्ष परिचारिका उसका सहयोग न करे। आज पूरे विश्व मे इनकी योगदान का याद किया जा रहा है कि कोरोना की इस महामारी के समय हमारी बहुत सी बहनों ने अपने परिजनों को खोया है और उसके बाद भी ये किसी और के परिजन न खो जाए इस बात को लेकर अपने सारे दुखों को भुलाकर पुनः सेवा देने हाजिर हो गए हैं। चिकित्सक बिना नर्स के कोई भी कार्य नहीं कर सकता है और न ही कोई मरीज इनकी सेवा के बगैर स्वस्थ हो सकता है। इस कोरोना काल मे जब परिजन भी अपनो का साथ छोड़ दे रहे हैं ऐसे में हमारी ये बहनें उन्हें एक स्वजन की तरह साथ देकर उनका उत्साह बढ़ाते हुए उनकी तीमारदारी कर उन्हे स्वस्थ कर उनके परिवार को खुशी दे रही है।

हमारे ही संस्थान में कार्यरत नर्स ने अपने पिता को खोया है तो एक ने अपने पति को खोया है स्वयं संक्रमित हो गए और पुन स्वस्थ होकर काम पर आ गए ताकि किसी का पति तो किसी का पिता और भाई बहन उससे जुदा न होने पाए इसलिए हमने आज इस कोरोना काल में इनकी मेहनत और लगन को याद करते हुए एक छोटा सा सम्मान कर रहे हैं। इनके कायोर् की जितनी सम्मान किया जाए या तारीफ की जाए वह कम है फिर भी हम हमारे यहां के तीन नर्सो का विशेष सम्मान कर रहे है। जिसमें मोनिका यादव, सिस्टर पदमनी व सिस्टर वंदना है इसके साथ ही हम समस्त नर्सो का सम्मान करते हैं।

इसके पूर्व अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस जिनके नाम पर मनाया जाता है विश्वविख्यात फलोरेंस नाईटीजिल को याद करते हुए उनके चित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर व केक काटकर उनका जन्मोत्सव मनाते हुए उनके कायोर् को याद किया गया। इस अवसर पर डा. अशोक वर्मा, डा. आकांक्षा सोनवानी के साथ जिला चिकित्सालय की सभी परिचारिकाएं उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button