ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

भगवान परशुराम की पूजा कर विश्व से कोरोना महामारी की समाप्ति की प्रार्थना की

बेमेतरा। सर्व ब्राह्मण समाज बेमेतरा द्वारा नगर के परशुराम चौक स्थित भगवान परशुराम मंदिर में सुबह नौ बजे विधिवत पूजा अर्चना की। कोरोना काल में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग कर सीमित संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग यहां उपस्थित होकर भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर विश्व से कोरोना महामारी की समाप्ति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज केउपप्रांताध्यक्ष लेखमणि पांडेय, जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा, मुख्य सलाहकार नंद किशोर पांडेय, महिला मंच अध्यक्ष वर्षा गौतम, युवा मंच के नगर अध्यक्ष शिवम तिवारी, भूपेंद्र गौतम, विक्की चौबे, नकुल तिवारी, प्रयाग शर्मा उपस्थित रहे। पूजा अर्चना के बाद सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने परशुराम चौक व पुराना बस स्टैंड चौक पर सैनिटाइजर व मास्क का वितरण किया। साथ ही लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने सुरक्षित दूरी अपनाने के लिए केलिए लोगों में जन जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर अध्यक्ष लेखमणि पांडे ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते सार्वजनिक कार्यक्रमों को स्थगित किया गया है।

सभी विप्र जनों से आह्वान किया कि अपने-अपने घरों में भगवान परशुरामजी की पूजा अर्चना कर विश्व से इस महामारी की समाप्ति केलिए प्रार्थना करें। लोगों को सतर्क व सावधान करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षित दूरी अपनाएं। मास्क अवश्य लगाएं, साबुन से हाथ धोएं, सैनिटाइजर का उपयोग करें। कोरोना केलक्षण दिखते ही तत्काल सरकारी अस्पताल जाकर जांच करवाएं यही इस महामारी को रोकने का उपाय है। उल्लेखनीय है कि पूरे जिले में परशुराम की जयंती घरों पर ही सादगी के साथ मनाई गई, साथ ही शारीरिक दूरी का भी पालन किया गया।

Related Articles

Back to top button