ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

यात्रा प्रतिबंध समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को लेकर भारत से लौटा पहला विमान

भारत में कोविड-19 स्वास्थ्य संकट के कारण लगाया गया दो सप्ताह का यात्रा प्रतिबंध समाप्त होने के बाद पहला विमान भारत में फंसे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को लेकर शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुंचा। प्रतिबंध समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया सरकार ने भारत में फंसे अपने नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए उड़ानें शुक्रवार से फिर से शुरू कर दीं। क्वांटास विमान स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे से थोड़ा पहले रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स (आरएएएफ) के एयरबेस पर पहुंचा। इसके जरिए 150 यात्रियों को लाया जाना था, लेकिन अंतत: केवल 80 नागरिक स्वदेश लौटे।

एबीसी न्यूज ने भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल के हवाले से कहा, च्च्शुक्रवार को पहली उड़ान में कई यात्रियों को सवार होने की इजाजत नहीं दी गई क्योंकि कोविड-19 जांच में उनके संक्रमित होने का पता चला। खबर में कहा गया कि 70 व्यक्तियों को विमान में सवार होने से रोक दिया गया, क्योंकि इनमें से 46 लोग संक्रमित पाए गए थे और 24 अन्य लोग संक्रमितों के निकट संपर्क में आए थे। स्वदेश लौटे लोगों को होवार्ड स्प्रिंग्स केंद्र ले जाया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के लगभग 10,000 स्थायी निवासी भारत से स्वदेश लौटना चाहते हैं। इनमें से लगभग 1,000 को जोखिम में माना गया है और उन्हें स्वदेश जाने वाली उड़ानों में सवार होने में प्राथमिकता दी गई है।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया सरकार ने अस्थायी यात्रा प्रतिबंध लगाया था, जिसके तहत गत 14 दिनों तक भारत में रहकर स्वदेश लौटने का प्रयास करने वालों को पांच साल कारावास की सजा देने या 66 हजार डॉलर का जुर्माना लगाने या दोनों का प्रावधान किया गया था। ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को वापस लाने के लिए शुक्रवार को भारत पहुंचे विमान से 1,056 वेंटिलेटर, 60 ऑक्सीजन सांद्रक और अन्य आवश्यक आपूर्ति भेजी गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 15 टन से अधिक चिकित्सा आपूर्ति मुहैया कराई है, जिसमें 2,000 से अधिक वेंटिलेटर और 100 से अधिक ऑक्सीजन सांद्रक शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button