ब्रेकिंग
UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च... रुद्रप्रयाग बाईपास टनल के बाहर भूस्खलन! DM विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण, मुख्य टनल सुरक्षित कासगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 10वीं की छात्रा का हॉस्टल में मिला शव, मची सनसनी टोक्यो पर भूकंप के महा-संकट को देखते हुए बैकअप राजधानी बनाने की तैयारी में जापान, अधिसूचना जारी श्री मुक्तसर साहिब में विदेश भेजने के नाम पर 16.50 लाख की ठगी! राइटवे इमिग्रेशन के मालिक पर FIR दर्ज
देश

सांसद ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को किया रवाना

बलौदाबाजार। रायपुर के लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने कोविड संकट से निपटने के लिए अपनी सांसद निधि से चार एंबुलेंस वाहन की सुविधा प्रदान की है। इनमें से दो एंबुलेंस वाहन बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र और दो भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के भाटापारा एवं सिमगा इलाके के मरीों के उपयोग के लिए है।

सोनी ने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के सर्किट हाऊस में शनिवार को बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के लिए दिए गए दो एंबुलेस वाहनों का लोकार्पण किया। उन्होंने वाहनों की विधिवत पूजा-अर्चना कर स्वास्थ्य विभाग को चाबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। सांसद सोनी ने इस अवसर पर कहा कि एम्बुलेन्स सुविधा मिल जाने से मरी अब आपात स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंच पाएंगे और उनकी जान बच पाएगी। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कोरोना के ताा हालात की जानकारी ली और उपयोगी दिशा-निर्देश दिए। कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। हमें अत्यधिक सावधान रहने की जरूरत है। दो गज की दूरी, मास्क पहनना और बार-बार हाथ धोते रहना तब तक जरूरी है जब तक कोरोना बीमारी का समूल नाश ना हो जाये। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, सभापति संकेत शुक्ला, सुरेन्द्र टिकरिहा, नंदकुमार साहू, सांसद प्रतिनिधि मणिकांत मिश्रा, टेसुलाल धुरंधर, योगेश वर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

उल्लेखनीय है कि एंबुलेंस मिलने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि वे इससे समय पर अपना इलाज कराने के लिए अस्पताल पहंच पाएंगे। साथ ही किसी अन्य निजी वाहनों के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button