ब्रेकिंग
यमुनानगर में भव्यता के साथ मनाया गया छठ महापर्व, सीएम नायब सैनी ने की दो नए घाट बनाने की घोषणा भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बदली रीट्रीट सेरेमनी की समय सारणी, अब शाम 4:30 बजे होगी शुरू पंजाब में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान, शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस पर बंद रहेंगे शिक्ष... श्री गंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में गुरदासपुर से दो संदिग्ध गिरफ्तार, आईएसआई कनेक्शन उजागर तलवंडी साबो में आज हो रही है एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की अंतिम अरदास पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों के पुनर्चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए असला जमा कराने के निर... छठ महापर्व के बाद भी जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही भारी भीड़, कई ट्रेनें चल रही हैं विलंब से बूथगढ़ गांव में नशा तस्करों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों और निहंग सिखों का गुस्सा पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी कर्मचारियों की 16 नवंबर से होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित जालंधर सहित पंजाब के कई जिलों में सुबह हुई बारिश, मौसम में आया बड़ा बदलाव
देश

दो साल के मासूम की सांस नली में फंसा मूंगफली का दाना, आपरेशन कर निकाला

बिलासपुर। एक माह तक खांसी की समस्या दूर नहीं होने पर दो साल के मासूम को लेकर स्वजन सिम्स पहुंचे। यहां जांच में पता चला कि उसकी सांस नली में मूंगफली का दाना फंसा हुआ है। तब तक उसकी हालत गंभीर हो गई थी। ऐसे में डाक्टरों ने आपरेशन कर उसकी सांस नली से मूंगफली का दाना बाहर निकाला। अब बालक पूरी तरह सुरक्षित है।

पेंड्रा क्षेत्र के ग्राम धनी निवासी दो वर्षीय गोपाल उर्फ अंकित सिंह को एक महीने पहले अचानक खांसी की समस्या होने लगी। स्वजन ने उसे स्थानीय डाक्टरों को दिखाया। दवा लेने के बाद भी उसकी परेशानी दूर नहीं हुई। इधर धीरे-धीरे गोपाल की खांसी काफी बढ़ गई। इससे उसे भोजन करने में भी दिक्कत होने लगी। इस पर माता-पिता उसे लेकर दो मई को लेकर सिम्स पहुंचे।

जहां उसकी जांच शिशु रोग विभाग में कराई गई। गंभीर हालत को देखते हुए गोपाल को भर्ती कर इलाज श्ाुरू किया गया। तीन दिन बाद भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं आया। तब शिशु रोग विभाग प्रमुख डा. राकेश नहरेल, डा. विभूषण, डा. स्वेता मित्तल, डा. प्रतीक मित्तल ने फिर से उसकी जांच की। समस्या का पता नहीं चलने पर नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डा. आरती पांडेय से सलाह ली गई।

इसके बाद बालक की ब्रोंकोस्कोपी जांच कराई गई। इसमंे पता चला कि बच्चे की सांस नली में मूंगफली का एक दाना फंसा हुआ है। इसी वजह से बच्चे को खांसी आ रही है और धीरे-धीरे उसकी स्थिति गंभीर हो रही है। इसके बाद सात मई को बच्चे की सर्जरी कर सांस नली से मंूगफली का दाना निकाला गया। अब गोपाल पूरी तरह से स्वस्थ है।

सीटी स्केन से लेकर कोरोना जांच कराई

सिम्स में इलाज के दौरान भी बालक को खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसलिए डाक्टरों ने उनका कोविड टेस्ट करवाया। इसके बाद सीटी स्केन भी कराई गई। दोनों जांच से उसकी समस्या का पता नहीं चल पाया। इससे डाक्टर उलझन में फंस गए थे।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे आपरेशन

सिम्स पहले भी कई बार जटिल आपरेशन कर मरीज की जान बचाई जा चुकी है। सिम्स के वरिष्ठ व जूनियर डाक्टरों की टीम कम संसाधन में भी बेहतर कार्य का प्रयास कर रही है। इसका फायदा खास तौर से गरीब वर्ग के लोगों को मिलता है।

Related Articles

Back to top button