ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
विदेश

गाजा से शुरू हुआ बड़े पैमाने पर पलायन, दस हजार से ज्यादा ने छोड़े घर, इजरायल में गृह युद्ध के आसार

गाजा। गाजा पर इजरायल के लगातार हवाई हमले और रॉकेट दागे जाने से तबाही के बीच बड़े पैमाने पर पलायन शुरू हो गया है। पिछले कई दिनों से लगातार जारी हमलों से गाजा में हालात खराब होते जा रहे हैं। कई इमारतें ढेर हो गई हैं। अब बिजली-पानी का संकट भी गंभीर हो गया है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार गाजा में दो लाख तीस हजार लोगों को मुश्किल से पानी मिल रहा है। बिजली भी मुश्किल से उपलब्ध है। इससे पलायन और बढ़ गया है।

इजरायल में भी गृह युद्ध के आसार

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार सोमवार से अब तक दस हजार फलस्तीनियों ने गाजा में अपना घर छोड़ा है। इजरायल में भी गृह युद्ध के आसार बन गए हैं। कई शहरों में अरबी मूल के लोगों से पुलिस और अ‌र्द्धसैनिक बलों का सीधा टकराव हो रहा है। सऊदी अरब और अमेरिका ने युद्ध समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए हैं।

अब तक 136 लोगों की मौत

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और इस्लामिक देशों की बैठक रविवार को हो रही है। अब तक गाजा में 136 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 34 बच्चे और 21 महिलाएं हैं। 950 लोग घायल हुए हैं। गाजा में एक हवाई हमले में ही 12 लोगों की मौत हुई। इनमें अधिकांश बच्चे हैं।

हमास ने दागे 2300 रॉकेट

इजरायली सेना ने कहा है कि हमास ने अब तक 2300 रॉकेट गाजा से चलाए हैं, इनमें से एक हजार रॉकेट आइरन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम से नष्ट कर दिए गए। 380 गाजा पट्टी में ही गिर गए। इजरायल के अरब और यहूदी मिश्रित आबादी वाले शहरों में हिंसा तेज हो गई है। यहां गृह युद्ध के आसार बनते जा रहे हैं। वेस्ट बैंक में हिंसा के दौरान 11 फलस्तीन मारे गए

युद्धविराम का प्रस्‍ताव ठुकराया

इसके साथ ही 1948 में इजरायल की स्थापना के समय हुए युद्ध में लगभग सात लाख फलस्तीनियों का पलायन हुआ था। इनकी याद में नकबा डे मनाने के कारण हिंसा की आशंका और बढ़ गई है। इधर मिस्त्र के एक अधिकारी के अनुसार उन्होंने एक साल का युद्धविराम संधि प्रस्ताव रखा था, इसको हमास ने स्वीकार कर लिया, लेकिन इजरायल ने ठुकरा दिया है।

हमास की सुरंगों में मरे कई लड़ाके

गाजा में सुरंगों पर हवाई हमलों में 20 लड़ाकों की हमास ने मरने की पुष्टि की है। इजरायली सेना के अनुसार हमले में हमास के ज्यादा सदस्य मारे गए हैं।

सऊदी अरब ने बुलाई ओआइसी की बैठक

सऊदी अरब ने इजरायल-फलस्तीन मुद्दे पर रविवार को आर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआइसी) के विदेश मंत्रियों की वर्चुअल बैठक बुलाई है। मुस्लिम देशों के सबसे बड़े संगठन में 57 देश शामिल हैं। इस बैठक में इजरायल की फलस्तीनियों के खिलाफ ¨हसा और इजरायली पुलिस की अल अक्सा मस्जिद पर नमाजियों के साथ ¨हसा पर बात होगी।

Related Articles

Back to top button