ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

गुजरात की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, 165 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कहा है कि अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान टाक्टे के चलते महाराष्ट्र के तटवर्ती इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे से अधिक है इसलिए इसे अति गंभीर श्रेणी में रखा गया है। यह तूफान और विकराल होगा और सोमवार की शाम तक गुजरात में दस्तक देगा। शक्तिशाली चक्रवाती तूफान टाक्टे की दस्तक की आशंका के मद्देनजर गुजरात के पश्चिमी इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। आईएमडी के डीजी मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवात टाक्टे के 18 मई की सुबह के आसपास भावनगर जिले के पोरबंदर और महुवा के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है।

उन्होंने आगे कहा कि 18 मई को गुजरात के तटीय क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। इसे देखते हुए जूनागढ़ में मालिया के तटीय इलाकों के पास रहने वाले लोगों को रविवार शाम तक सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए, क्षेत्र के कलेक्टर सौरभ पारधी ने कहा, ‘1200 से अधिक लोगों को यहां से निकाला गया है। भोजन और आश्रय के संबंध में सभी एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं।

मुंबई एयरपोर्ट बंद किया गया

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात तूफान टाक्टे, पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 20 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है और सोमवार को फिर से अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है। तूफान की आहट के मद्देनजर मुंबई एयरपोर्ट को आज 11 बजे से दो बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, मोनोरेल को भी दिन भर के लिए बंद कर दिया है।

भारतीय वायु सेना ने कोलकाता से अहमदाबाद तक 167 कर्मियों और एनडीआरएफ के 16.5 टन भार के परिवहन के लिए दो सी-130जे और एक एएन-32 विमान की तैनाती की है।

केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों में सैकड़ों घर तबाह

केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों में चक्रवात के चलते तेज हवा, भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें उठीं। चक्रवात के कारण सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा है और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। इस दौरान तूफान से जुड़े हादसों में छह लोगों की मौत भी हो गई है। हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ के साथ वायुसेना और नौसेना भी मुस्तैद हैं।

Related Articles

Back to top button