ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

Irrfan Khan ने अपने इस किरदार को ‘गब्बर सिंह’ की तरह याद करने का किया था दावा, तिग्मांशु धूलिया ने एक्टर के बारे में किया ये खुलासा

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज दिवंगत अभिनेता इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका पिछले साल इंतकाल हो गया है। इरफान खान बॉलीवुड के उन कलाकारों में से थे जो अपने अलग और खास अभिनय के लिए जाने जाते थे। उन्होंने फिल्मों में अपने विलेन, हीरे और कॉमेडी सहित हर तरह के किरदार से दर्शकों के दिलों को जीता था। इरफान खान की मौत के एक साल बाद अब मशहूर निर्माता-निर्देशक और अभिनेता तिग्मांशु धूलिया ने उनके एक किरदार को लेकर खास कही है।

तिग्मांशु धूलिया ने साल 2003 में फिल्म हासिल का निर्देशन किया था। इस फिल्म में इरफान खान, जिम्मी शेरगिल और आशुतोष राणा सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म हासिल में इरफान खान ने विलेन का किरदार निभाया था, जिसकी काफी तारीफ हुई थी। रविवार 16 मई को फिल्म हासिल को रिलीज हुए 18 साल हो गए हैं। ऐसे में तिग्मांशु धूलिया ने अपनी इस फिल्म और दिवंगत अभिनेता इरफान खान को याद किया। साथ ही उनसे जुड़ी एक खास बात भी बताई है।

तिग्मांशु धूलिया ने ट्विटर पर फिल्म हासिल से जुड़ी यादों को शेयर किया। उन्होंने बताया है कि इरफान खान ने एक बार उनसे कहा था कि हासिल फिल्म में उनके किरदार को गब्बर सिंह (शोले फिल्म का विलेन किरदार) की तरह हमेशा याद किया जाएगा। तिग्मांशु धूलिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, हासिल… 16 मई हमारे लिए चमत्कार थी। मुझे याद है कि मैं बैकग्राउंड स्कोर कर रहा था और इरफान वहीं थे। हम क्लाइमैक्स पर काम कर रहे थे। उन्होंने देखा और कहा कि यह विलेन गब्बर सिंह की तरह याद किया जाएगा।’

तिग्मांशु धूलिया ने आगे लिखा, ‘वैसे खलनायक गब्बर से अलग थे लेकिन हां इरफान को हमेशा याद किया जाएगा।’ सोशल मीडिया पर तिग्मांशु धूलिया का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके और दिवंगत अभिनेता के फैंस उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर इरफान खान को याद कर रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले साल 29 अप्रैल को इरफान खान ने 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

इरफान खान के अचानक निधन ने पूरे देश को हिलकर रख दिया था। वह काफी समय न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। हालांकि इरफान खान ने इसका इलाज भी करवाया था। जिंदादिल इरफान जिंदगी के आखिरी लम्हे तक लड़ते रहे। वह आखिरी बार फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आए थे। अपनी बीमारी के चलते इरफान खान इस फिल्म का प्रोमोशन नहीं कर पाए थे, लेकिन उन्होंने इस फिल्म के ट्रेलर से पहले अपने फैंस को ऐसा खास संदेश दिया था, जिसे उनके फैंस आज भी याद करते हैं।

Related Articles

Back to top button