ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
देश

बिलासपुर में दोस्त की सास से दुष्कर्म, पत्नी को भी बनाया शिकार

बिलासपुर।सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने पहले अपने ही दोस्त की सास से दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बनाकर दोस्त की पत्नी को भी वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। मामले में पहले बेटी ने इसकी शिकायत की थी। मंगलवार को उसकी मां ने भी सरकंडा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता अपने पति के साथ रहती है। पड़ोस में उनके पति का दोस्त अनूप कुमार गुप्ता भी रहता है। अक्सर वह उनके घर आना-जाना करता था। इस बीच विवाहिता की मां कुछ दिनों के लिए उनके पास रहने के लिए आई थी। कुछ दिन रहने के बाद वे वापस अपने घर चली गईं। इस दौरान अनूप ने उनकी सास के साथ संबंध बनाकर इसका वीडियो और तस्वीर निकाल लिया था।

अनूप ने इन तस्वीरों और वीडियो को अपने दोस्त की पत्नी को दिखाया। साथ ही इसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद सोमवार को इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की थी। मंगलवार को महिला की मां ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपित अनूप को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया है।

घर में जगह नहीं होने पर सास को भेजा था दोस्त के घर सोने

पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी और दामाद के घर आई थी। किराए का घर छोटा होने के कारण दामाद ने अपने दोस्त से बात कर उन्हें सोने के लिए उसके घर भेज दिया था। इस दौरान युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की थी। युवक ने इसका वीडियो बना लिया। इसके माध्यम से वह उसकी बेटी को भी धमकी दे रहा था।

Related Articles

Back to top button