ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
खेल

भारत में इस साल T20 World Cup का आयोजन मुश्किल, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का बड़ा बयान

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने कहा है कि कोरोना महामारी की स्थिति के कारण इस साल भारत में टी20 विश्व कप खेलना मुश्किल होगा। गौरतलब है कि 4 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) को कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया था। सीएसके बल्लेबाजी कोच हसी भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। हालांकि, वह अब ठीक हैं और ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं।

हसी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत में टी 20 विश्व कप खेलना बहुत मुश्किल होगा। आइपीएल में आठ टीमें थीं। मुझे लगता है कि विश्व कप में भी शायद इतनी ही संख्या होगी,या इससे ज्यादा ही होगी। मैचों का आयोजन कई स्थानों पर होगा। जैसा कि मैंने पहले कहा था, अगर मैच अलग-अलग शहरों में खेले जाते हैं, तो जोखिम बढ़ जाता है। मुझे लगता है कि उन्हें कुछ बहुत बड़ी आकस्मिक योजनाओं को ध्यान में रखना होगा। शायद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसी जगहों पर इसका आयोजन हो सकता है। मुझे लगता है कि कई क्रिकेट बोर्ड होंगे, जो क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारत जाने को लेकर काफी चिंतित होंगे।’

बता दें कि अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) के साथ एक जून को होने वाली बैठक से पहले बीसीसीआइ भारत में इस साल होने वाले आगामी टी-20 विश्व कप को लेकर 29 मई को विशेष आम सभा (एसजीएम) की एक बैठक करेगा। टूर्नामेंट का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में होना है। कोरोना को कारण आइपीएल 2021 स्थगित होने से इसपर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बीच बंद दरवाजों के पीछे आइपीएल का आयोजन हो रहा था। खिलाड़ियों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए बायो बबल बनाया गया था। कोरोना ने उसमें भी सेंध लगा दी। कुछ खिलाड़ियों और स्पोर्ट स्टाफ के संक्रमित पाए जाने के बाद टूर्नामेंट को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button