ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

पीयूष गोयल का अधिकारियों को निर्देश- राज्यों में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर रखें पैनी नजर

नई दिल्ली। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यों से कहा है कि अगर कोई मिल, थोक व्यापारी या खुदरा कारोबारी कोरोना संकट की आड़ में जमाखोरी करता पाया जाता है तो वे आवश्यक वस्तु अधिनियम का सख्ती से पालन कराएं। गोयल ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रविधान की समीक्षा करते हुए मंत्रालय के अधिकारियों को राज्यों में ऐसी वस्तुओं की कीमतों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया।

गोयल ने उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कीमतों में अस्थिरता खत्म करने और उन्हें स्थिर रखने के लिए जरूरी वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जाए। विभाग 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 157 केंद्रों से 22 आवश्यक वस्तुओं के आंकड़े लगातार जुटाते हुए उनके दामों पर कड़ी नजर रख रहा है। एक हालिया बैठक में उपभोक्ता मामलों की सचिव लीना नंदन ने राज्य के अधिकारियों को आवश्यक वस्तुओं के दाम उचित स्तर पर बनाए रखने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया था।

जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए मिल मालिकों, व्यापारियों और आयातकों समेत बड़ी मात्रा में भंडारण करने वालों को हाल ही में अपने दाल भंडार की घोषणा करने का निर्देश दिया गया था। दालों की आपूíत बढ़ाने और महंगाई रोकने के लिए पिछले दिनों वाणिज्य मंत्रालय ने उनकी आयात नीति में भी बदलाव किया था। दालों की जमाखोरी रोकने के लिए मंत्रालय ने राज्य सरकारों को दालों की कीमतों पर साप्ताहिक आधार पर निगरानी रखने को कहा गया है। दलहन उत्पादक राज्यों से विशेष अनुरोध किया गया है कि वे किसानों को लंबी अवधि के लिए दलहन खेती को प्रोत्साहित करें और उन्हें हरसंभव मदद मुहैया कराएं।

Related Articles

Back to top button