ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें
देश

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 13 नक्सली ढेर

मुंबई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से नक्सल विरोधी अभियान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 13 नक्सलियों मारे गए हैं। गढ़चिरौली वन क्षेत्र के एटापल्ली सेे इनके शव बरामद हुए हैं। बता दें कि बीती 13 मई को भी नक्‍सल विरोधी अभियान में दो नक्‍सली मारे गए थे। धनोरा तालुक के मोर्चुल गांव के पास जंगली इलाके में ये मुठभेड़ हुई थी।

13 मई को हुई घटना के बारे में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोर्चुल के जंगलों में 25 नक्सली जमा थे। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए थे जबकि अन्‍य नक्सली वहां से भाग निकले थे। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली का शव भी बरामद हुआ था। मुठभेड़ के बाद नक्सली घने जंगल की तरफ भाग खड़े हुए थे और बाद में इलाके की तलाशी के दौरान पुलिस को दो नक्सलियों के शव बरामद हुए थे। तलाशी के दौरान इस इलाके से नक्सल संबंधित सामग्री भी मिली थी।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के जवान के अलावा यहां रहने वाले लोग भी नक्‍सलियों के निशाने पर रहते हैं। राज्‍य की पुलिस ने इन नक्‍सल प्रभावित इलाकों में सक्रिय नक्‍सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया हुआ है। नक्‍सल प्रभावित इन इलाकों से ग्रामीणों और नक्‍सलियों के बीच आये दिन संघर्ष की खबरें आती रहती हैं। इसे लेकर ही पुलिस की ओर से ये अभियान चलाया जाता है।

बता दें कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के जवान के अलावा यहां रहने वाले लोग भी नक्‍सलियों के निशाने पर रहते हैं। राज्‍य की पुलिस ने इन नक्‍सल प्रभावित इलाकों में सक्रिय नक्‍सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया हुआ है। नक्‍सल प्रभावित इन इलाकों से ग्रामीणों और नक्‍सलियों के बीच आये दिन संघर्ष की खबरें आती रहती हैं। इसे लेकर ही पुलिस की ओर से ये अभियान चलाया गया है। हालांकि पहले के मुकाबले देश में नक्सली गतिविधियों में कमी देखी गई है। ज्ञात हो कि देश के 126 जिलों में से सरकार 44 जिलों को नक्सल मुक्त क्षेत्र घोषित कर चुकी है। इनमें आठ नए जिले भी नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में शामिल किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button