ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
देश

उत्तराखंड में लगातार बारिश से सदी पुराना रिकाॅर्ड टूटा, लौटी फरवरी की ठंड

हल्द्वानी: अरब सागर में उठे टाक्टे तूूफान ने मौसम का मिजाज बिगड़ा दिया है। समूचे उत्तराखंड में लगातार दो दिन से बारिश हो रही है। बारिश भी ऐसी जिसने 105 साल पुराना रिकाॅर्ड तोड़ दिया। नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर में गुरुवार को 85 मिमी बारिश हुई। इससे पहले 10 मई, 1916 को एक दिन में 71.4 मिमी बारिश हुई थी। पंतनगर में 44 मिमी बारिश हुई है। पिछले दस वर्षों में 30 मई, 2011 को पंतनगर में एक दिन में सर्वाधिक 37.8 मिमी वर्षा हुई थी। बेमौसम बारिश से नदियों का जलस्तर भी अप्रत्याक्षित रूप से बढ़ गया।

पांच दिन में तीन माह का कोटा पूरा 

बुधवार, गुरुवार के अलावा मई पहले व दूसरे सप्ताह तीन दिन बारिश हुई। मार्च व अप्रैल में कुमाऊं में सामान्य से 50 से 60 फीसद कम बारिश हुई थी। मई की पांच दिन की बरसात ने प्री मानसून (मार्च से मई) बारिश का कोटा पूरा कर दिया। प्री मानसून में एक मार्च से 20 मई के दौरान यूएसनगर में 44 मिमी के सापेक्ष 97.8 मिमी, नैनीताल में 111.4 के सापेक्ष 175.1, चम्पावत में 88.9 के सापेक्ष 110.7, पिथौरागढ़ में 189 के सापेक्ष 207, बागेश्वर में 109.6 के सापेक्ष 209.3 व अल्मोड़ा में 109.6 मिमी के सापेक्ष 152.9 मिमी बारिश हो चुकी है।

24 घंटे में बारिश (मिमी)

नैनीताल      54.8

यूएसनगर     35.8

चम्पावत      35.3

पिथौरागढ़    32.2

अल्मोड़ा      43.0

बागेश्वर      48.6

(नोटः आंकड़े जिलों की औसत बारिश पर आधारित। स्रोतः आइएमडी)

मई में फरवरी जैसी ठंड

गुरुवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री व न्यूनतम 20.1 डिग्री रहा। सामान्य की अपेक्षा अधिकतम पारा 13 डिग्री व न्यूनतम दो डिग्री कम है। हल्द्वानी में फरवरी का अधिकतम औसत तापमान 23.5 डिग्री रहता है। ऐसे में मई की ठंड ने फरवरी की याद दिला दी है। वहीं, गुरुवार को मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री व न्यूनतम 9.8 डिग्री रहा। सामान्य की अपेक्षा दोनों क्रमशः 10 व तीन डिग्री कम हैं। रोहित थपलियाल, मौसम विज्ञानी राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया क‍ि शुक्रवार से बारिश में कमी आएगी। कुमाऊं मंडल के पर्वतीय हिस्सों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में थोड़ी सुधार आने लगेगा।

Related Articles

Back to top button