ब्रेकिंग
MP Government Temple Policy: मंदिरों के दान प्रबंधन के लिए एमपी सरकार गठित करेगी विशेषज्ञ समिति; जान... Ratlam Triple Murder Case: राजीव नगर हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला; 3 दोषियों को हुआ आजीवन कारावा... Chhindwara News: बिजली का खंभा गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत; हर्रई क्षेत्र में कार्य के दौरान हुआ ह... Mandu Water Crisis: मांडू के पनाला गांव में पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण; धार-मांडू मार्ग पर लगा... Zero Shadow Day MP: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में गायब होगी परछाई! 21 जून को होने वाली इस खगोलीय घटना ... NEET UG 2026 Re-Exam: मध्य प्रदेश में 283 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट री-परीक्षा; 22... International Yoga Day 2026: योग से बदल गई जिंदगी; छोटी सी उम्र में योग की अलख जगा रही सागर की 'योगि... MP Politics: 'सिंहस्थ के नाम पर हो रही बंदरबांट' - सज्जन सिंह वर्मा ने भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी सरक... New Railway Rules 2026: ट्रेनों में धूम्रपान, गंदगी और बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा भारी; रेलवे ने जु... Indore Metro News: इंदौर में मेट्रो निर्माण की बड़ी लापरवाही; चलती BMW कार पर गिरा कंक्रीट का मलबा
विदेश

अफगानिस्तान के जलरेज जिले पर तालिबान का कब्जा, मुक्त कराने में जुटी सेना; 40 आतंकी ढेर

काबुल। विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान (Afghanistan) में हुए हिंसक झड़प में पांच पुलिसकर्मी मारे गए और 40 तालिबानी आतंकी ढेर हो गए। इस झड़प के बाद अफगानिस्तान में वरदक प्रांत (Wardak province) के जलरेज (Jalrez) जिले पर तालिबान आतंकियों ने कब्जा कर लिया। इस जिले को मुक्त कराने के लिए सेना ने अभियान चलाया है। जबकि अलग-अलग हवाई हमलों में 40 आतंकी ढेर कर दिए गए। एक अन्य घटना में पांच पुलिसकर्मियों की मौत की भी खबर है। युद्ध प्रभावित इस देश से अमेरिकी सेना की वापसी शुरू होने के बाद हिंसा बढ़ गई है।

40 सैनिकों को बना लिया था बंधक

स्थानीय मीडिया के अनुसार, कई दिनों के संघर्ष के बाद तालिबान आतंकियों ने जलरेज जिले पर कब्जा कर लिया। यहां की सरकारी इमारतों पर कब्जा करने के बाद आतंकियों ने 40 सैनिकों को भी बंधक बना लिया। इस बीच, अफगान वायु सेना ने जिले में आतंकियों को निशाना बनाया और दस को मौत के घाट उतार दिया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि जल्द ही जिले को मुक्त करा लिया जाएगा। इधर, जाबुल प्रांत में गुरुवार रात एक पुलिस स्टेशन पर हमले में पांच पुलिसकर्मी और सात आतंकी मारे गए। हेलमंद प्रांत में वायु सेना के हवाई हमले 14 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इसी तरह की अन्य कार्रवाई में आठ और आतंकी ढेर कर दिए गए।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को तालिबानी आतंकियों ने कब्जा ले लिया था इस बीच अफगान एयर फोर्स ने जिले में आतंकियों पर हमला कर दिया और 10 को ढेर कर दिया। इसमें एक आतंकी घायल हो गया और एक वाहन क्षतिग्रस्त  हो गया। मंत्रालय ने बताया, जलरेज में सुरक्षाबलों व तालिबानियों के बीच मुठभेड़ जारी है जल्द ही जिले को आजाद करा लिया जाएगा।

अफगानिस्तान के हालात पर नजर रखेगा अमेरिका

अफगानिस्तान से अपने सैन्य बलों की वापसी के बाद भी अमेरिका इस देश के हालात पर नजर रखेगा। इसके लिए योजना बनाई जा रही है। अफगानिस्तान से अभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी हो रही है। इधर, अमेरिका के सहायक रक्षा मंत्री डेविड एफ हेल्वे ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगान शांति प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई है। अफगानिस्तान में आगे की शांति प्रक्रिया अहम होने वाली है।

Related Articles

Back to top button