ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

पहलवान सागर हत्याकांड में ओलंपियन सुशील कुमार गिरफ्तार, एक लाख रुपये रखा गया था इनाम

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड के आरोपी ओलंपियन सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। सुशील के साथ उसका सहयोगी अजय भी गिरफ्तार किया गया है। सुशील कुमार  लंबे समय से फरार चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, ये गिरफ्तारी दिल्ली के मुंडका से हुई है। सुशील पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था जबकि उसके सहयोगी अजय पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित था।

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि ACP अतर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने सुशील कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था सुशील कुमार

पहलवान सागर की हत्या के बाद से फरार सुशील कुमार दिल्ली पुलिस को रोजाना चकमा देने में कामयाब हो रहा था। इससे पहले शनिवार को उसकी गिरफ्तारी की अफवाह भी खूब उड़ी। शनिवार को पंजाब में कुछ लोगों के ट्वीट से यह सूचना वायरल हुई कि सुशील और अजय ने पंजाब पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया है। इसके बाद दोनों को पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। मजेदार बात यह रही कि ट्वीट के आधार पर ही दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारियों ने गिरफ्तारी दावा भी कर दिया, लेकिन शाम होते-होते यह कोरी अफवाह साबित हुआ।

कई राज्यों में पुलिस कर रही थी छापेमारी

पांच मई को सागर की मौत के बाद सुशील अपने अन्य साथियों के साथ फरार हो गया था। इसके बाद सुशील व छह अन्य साथियों के खिलाफ 15 मई को दिल्ली पुलिस ने गैर जमानती वारंट लिया था। दिल्ली पुलिस की करीब 15 टीमें पंजाब के अलग- अलग इलाके में छापेमारी कर रही थी। लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। सुशील व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस उत्तराखंड व हरियाणा के बहादुरगढ़ सहित कई स्थानों पर दबिश दे चुकी है।

Related Articles

Back to top button