ब्रेकिंग
Hyderabad Fire Tragedy: हैदराबाद फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, बेसमेंट में जिंदा जले 5 लोग, 22 घंटे बाद... अकील अख्तर ने थामा पतंग का साथ! झारखंड में AIMIM का बड़ा दांव, पाकुड़ की राजनीति में मचेगी हलचल मिर्जापुर जिम धर्मांतरण मामला: कोर्ट ने आरोपी इमरान को भेजा जेल, 14 दिन की जुडिशियल रिमांड पर फैसला Singrauli Mine Collapse: सिंगरौली में बड़ा हादसा, मिट्टी की खदान धंसने से 3 लोगों की मौत, 2 की हालत ... MBMC Election Results 2026: मीरा भयंदर में बीजेपी का दबदबा, लेकिन मेयर की कुर्सी के लिए विपक्षी एकजु... Suicide Case: पिता ने टोकना तो नाराज हुआ बेटा, ऑटो के अंदर फंदा लगाकर दी जान; परिजनों का रो-रोकर बुर... Gwalior Crime: ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर ठगने वाली दुल्हन समेत 7... ईरान: आयतुल्ला खामेनेई का बड़ा फैसला, बेटे मसूद को बनाया सुप्रीम लीडर दफ्तर का प्रमुख; जानें वजह Natural Pest Control: चींटी, कॉकरोच और मच्छरों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय, नोट करें ये नेचुरल टिप... BBL 2026 Winner: पर्थ स्कॉर्चर्स ने छठी बार जीता खिताब, MI और CSK का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
देश

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को बांटी सामग्री

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अनेक संगठनाें ने सेवाभावी कार्य किए। जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, मास्क, आदि का वितरण किया गया। कांग्रेस के असंगठित कामगार के नेतृत्व में वीरभद्र नगर, हामिद नगर, बंधवापारा, काली नगर, आमापारा में जरूरतमंद मजदूरों को खाद्य सामग्री सैनिटाइजर, मास्क का वितरण किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने मजदूरों से वैक्सीन लगवाने के लिए आग्रह किया। इस मौके पर राजेश ठाकुर, असंगठित कामगार कांग्रेस की पदाधिकारी संगीता गजभिये, रमन्ना मूर्ति, जितेश शर्मा, दिनेश ध्रुव, हेमंत देवांगन,राजू साहू, सत्यम शुक्ला मौजूद थे।

मास्क-साबुन वितरण

पूर्व पार्षद, रायपुर शहर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष राकेश धोतरे ने अपने वार्ड क्षेत्रों में मास्क और साबुन, बिस्किट का वितरण किया।

विधायक ने भोजन बांटा

उत्तर विधानसभा में विधायक कुलदीप जुनेजा के नेतृत्व में गंगा कुष्ठ आश्रम पंडरी में भोजन, फल, मास्क का वितरण किया गया। इस मौके पर पूर्व पार्षद जसबीर ढिल्लन, एल्डरमेन ब्लॉक अध्यक्ष सुनील भुवाल, दीपतेश चटर्जी, महेन्द्र सेन आदि मौजूद थे।

राठौर चौक में मास्क, साबुन बांटे

आंबेडकर अस्पताल, राठौर चौक, स्टेशन रोड पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण जंघेल ने मास्क एवं साबुन का वितरण किया। पार्षद सुरेश चन्नावर एवं रितेष त्रिपाठी ने राठौर चौक पर मास्क साबुन बांटा। वार्ड अध्यक्ष कमल धृतलहरे, माधव छुरा, चित्तरंगा साहू, राजा आदि मौजूद थे।

ग्रामीण क्षेत्र में सूखा राशन

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री पंकज शर्मा ने बोरियाखुर्द में मास्क, सेनेटाइजर, फेस शील्ड, ग्लब्स सुखा राशन का वितरण किया। इस मौके पर चंद्रहास निर्मलकर, छोटा विश्वकर्मा, सुरेश धीवर, आदि मौजूद थे।

कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कालीमाई वार्ड में 10 हजार मास्क व आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर सुशील सन्नी अग्रवाल पुरुषोत्तम बेहरा, साकेत वैद्य, अभिशेक, बोरकेर रविंद्र राजपुरोहित, मोनू तिवारी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button