ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
विदेश

राजकुमारी डायना के इंटरव्यू को लेकर पूर्व बीबीसी प्रमुख ने दिया इस्तीफा, नहीं हुआ था तय मानकों का पालन

लंदन। 1995 में जिस समय राजकुमारी डायना का साक्षात्कार लिया गया था उस समय बीबीसी न्यूज एवं करेंट अफेयर्स के निदेशक रहे टोनी हाल ने शनिवार को ब्रिटेन के नेशनल गैलरी के बोर्ड चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। बीबीसी के शीर्ष पद तक पहुंचे टोनी हाल की इसी सप्ताह एक रिपोर्ट में आलोचना की गई थी। यह आलोचना पत्रकार मार्टिन बशीर ने किस तरह तहलका मचा देने वाला साक्षात्कार लिया था, उसकी जांच में ढिलाई बरतने के लिए की गई थी।

एक बयान में 70 वर्षीय टोनी ने कहा कि गैलरी में उनकी मौजूदगी जारी रहना एक संस्थान के लिए मजाक होगा जिसकी उन्हें परवाह है। रिटायर जज जान डायसन की 126 पृष्ठों की रिपोर्ट गुरुवार को प्रकाशित हुई। इसमें पाया गया कि बीबीसी की आंतरिक जांच में बशीर के व्यवहार को छिपाया गया था। नेशनल गैलरी बोर्ड आफ ट्रस्टी के उप प्रमुख जान किंगमैन अब टोनी हाल की जगह लेंगे।

डायना के पुत्रों राजकुमार विलियम और राजकुमार हैरी ने रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद से बीबीसी की आलोचना करते हुए कहा कि 1995 के साक्षात्कार और दो साल बाद एक सड़क दुर्घटना में उनकी मां की मौत के बीच एक सीधा संबंध था क्योंकि उस समय पपराजी द्वारा उनका और उसके एक साथी का पीछा किया जा रहा था।

डायना के भाई चार्ल्स स्पेंसर द्वारा इस शिकायत के बाद बीबीसी ने जांच गठित की थी कि बशीर ने डायना को साक्षात्कार देने के वास्ते मनाने के लिए झूठे दस्तावेजों और अन्य कपटपूर्ण रणनीति का इस्तेमाल किया था। उस साक्षात्कार में डायना ने कहा था कि राजकुमार चार्ल्स के साथ उनका विवाह असफल हो गया है क्योंकि वह अभी भी अपनी पूर्व प्रेमिका कैमिला पार्कर बाउल्स से प्यार करते हैं।

Related Articles

Back to top button