ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
टेक्नोलॉजी

नासा को मंगल ग्रह पर मिले महत्वपूर्ण ऑर्गेनिक साल्ट, मानव के बसने की संभावना को मिली मजबूती

वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष संगठन नासा को मंगल ग्रह पर ऑर्गेनिक रसायन मिले हैं जिनके मिलने से जीवन की उत्पत्ति संभव है। पृथ्वी पर भी इस तरह से जीवन की उत्पत्ति होने का एक सिद्धांत है। प्राप्त रसायन जीवन के लिए जरूरी हैं। अमेरिका मंगल ग्रह पर जीने की संभावना तलाश रहा है। इसी के चलते उसका भेजा रोवर इन दिनों वहां से नमूने एकत्रित कर रहा है।

नासा को मंगल ग्रह पर मिले आयरन, कैल्सियम, मैग्नीशियम ऑक्जेलेट और ऐसीटेट

मंगल ग्रह पर नासा को आयरन, कैल्सियम, मैग्नीशियम ऑक्जेलेट और ऐसीटेट होने का पता चला है। इन तत्वों के मिलने से इस संभावना को भी मजबूती मिली है कि मंगल ग्रह पर कभी बहुत छोटे जीवधारियों की मौजूदगी थी। इनमें छोटे बैक्टीरिया भी शामिल हैं।

इन रसायनों के मिलने से मंगल ग्रह पर मानव के बसने की संभावना को मिली मजबूती 

इन रसायनों के मिलने से मंगल ग्रह पर भविष्य में मानव के बसने की संभावना को भी मजबूती मिली है। यह जानकारी नासा ने एक बयान जारी करके दी है।

नासा से मिले रसायनों के नमूनों का केमिस्ट्री लैब में हो रहा परीक्षण

नासा से मिले रसायनों के नमूनों के कुछ परीक्षण हो चुके हैं और कुछ पर काम जारी है। यह कार्य क्यूरियोसिटी बेली की केमिस्ट्री लैब में हो रहा है।

मंगल ग्रह की कुछ बातें पृथ्वी से मिलती-जुलती हैं

नासा के ऑर्गेनिक जियोकेमिस्ट एमटी लेविस के अनुसार मंगल ग्रह पर ड्रिलिंग के जरिये वहां की सतह के नीचे से निकाले जाने वाले नमूनों से कुछ और आशादायी तथ्य सामने आ सकते हैं। इनसे जीवन को लेकर कई बातें साफ हो सकती हैं। वहां की कुछ बातें पृथ्वी से मिलती-जुलती भी हैं।

Related Articles

Back to top button