ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM रमन सिंह से आज होगी पूछताछ, संबित पात्रा को भी भेजा नोटिस

रायपुर। ‘टूलकिट विवाद’ बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ में आज सिविल लाइन पुलिस स्टेशन के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ कुछ भाजपा नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘टूलकिट’ मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ एफआइआर दर्ज हो गई है। मामले में आज दोनों को समन भी भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रमन सिंह को अपने घर ही उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाने के पास स्थित उनके निवास पर टीम पूछताछ करेगी।

इसके साथ ही नोटिस में कहा गया है कि वह (पूर्व मुख्यमंत्री) जानकारी दे कि उनके नाम का ट्विटर अकाउंट उनका है और इसके एक्सेस का ब्यौरा दें। साथ ही कहा गया है कि उन्हें एआईसीसी रिसर्च प्रोजेक्ट और ‘‘कॉरनरिंग नरेंद्र मोदी एंड भाजपा ऑन कोविड मैनेजमेंट नामक” दस्तावेज किससे प्राप्त हुआ।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को इस नोटिस में कहा गया है कि कांग्रेस टूलकिट एक्सपोज्ड हैशटैग का प्रयोग करते हुए अन्य व्यक्तियों से की गई बातचीत की भी जानकारी दें। गौरतलब है कि टूलकिट मामले के सामने आने के बाद से राज्य के सत्ताधारी कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ यहां के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद ही राज्य के मुख्य विपक्षी दल भाजपा के नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ धरना दिया।

Related Articles

Back to top button