ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
देश

कोरोना पर मंत्रियों के समूह की 27वीं बैठक, स्वास्थ्य मंत्री ने दी ब्लैक फंगस को लेकर अहम जानकारी

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के हालात को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज मंत्रियों के समूह की 27वीं बैठक की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज मंत्रियों के समूह की 27वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान देश में फैले ब्लैक फंगस(म्यूकरमाइकोसिस) को लेकर चर्चा हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया है कि भारत में अब तक ब्लैक फंगस संक्रमण (म्यूकर माइकोसिस) के कुल 5,424 मामले सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- देश में अब तक, 18 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में ब्लैक फंगस(म्यूकरमाइकोसिस)के 5,424 मामले सामने आए हैं। उन्होंने आगे बताया कि 5,424 मामलों में से, 4,556 रोगियों में COVID19 संक्रमण रह चुका है। इनमें से कुल 55% रोगियों को मधुमेह था। स्वास्थ्य मंत्री ने ये जानकारियां सोमवार को मंत्रियों के समूह की एक वर्चुअल बैठक में दीं।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1897 के तहत अधिसूच्य बीमारी बनाकर सभी मामलों की सूचना देने का आग्रह किया था। कई राज्यों में ब्लैक फंगस को महामारी भी घोषित किया गया है। मंत्रालय के अनुसार, इस संक्रमण से कोरोना के मरीजों में मौतों की संख्या बढ़ी है। इस बीमारी में मृत्यु दर क़रीब 50 फ़ीसदी है। वहीं, कई ऐसे मरीज़ हैं जिनकी आंख निकालने के बाद ही उनकी ज़िंदगी बचाई जा सकी है।

क्यों हो रहा ब्लैक फंगस ?

इंसानों में ब्लैक फंगस के संक्रमण के मामले बहुत कम मिलते हैं। मिट्टी, पौधों, खराब फल और सब्जियों में ब्लैक फंगस होते हैं और इसके संपर्क में आने के बाद कभी-कभी इंसान भी इससे संक्रमित हो जाता है। डाक्टरों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान स्टेरायड का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्टेरायड से रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित करती है और ब्लैक फंगस कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों को ही पकड़ता है। यही वजह है कि कोरोना से ठीक होने वाले ज्यादातर मरीज, खासकर डायबिटिक के मरीज ब्लैक फंगस की चपेट में आ रहे हैं।

देश में कोरोना की स्थिति 

देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आधिकारिक आंकड़ा तीन लाख को पार गया है। पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 के कारण 4,454 मौतें दर्ज की गईं और 2,22,315 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही भारत में कोविड के कारण हुई मौतो का आँकड़ा बढ़कर 3,03,720 हो गया है। देश में अब तक कोरोना के 2 करोड़ 67 लाख 50 हज़ार मामले दर्ज किए जा चुके हैं। देश में कोरोना के अभी कुल 27,20,716 एक्टिव मामले हैं यानी अभी 27 लाख से ज़्यादा लोग पॉज़िटिव हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से देश में अब तक कुल 3,03,720लोगों की जान गई है और 2,37,28,011 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं।

Related Articles

Back to top button