ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
देश

जैनम कोविड सेंटर में दिगंबर जैन खंडेलवाल पंचायत ने दी राशि

रायपुर।  एयरपोर्ट के समीप सकल जैन समाज द्वारा संचालित जैनम कोविड सेंटर के लिए दिगम्बर जैन खंडेलवाल पंचायत ने सहयोग राशि दी। उल्लेखनीय है कि करोना की पहली लहर में भी जैनम में कोविड केयर सेंटर शुरू किया गया था। उस वक्त भी दिगंबर जैन खंडेलवाल पंचायत ने यथा शक्ति तन मन धन से सहयोग किया था।

दिगंबर जैन खंडेलवाल पंचायत फाफाडीह रायपुर के अध्यक्ष अरविंद बड़जात्या, सुरेश पाटनी, प्रधुम्न रॉवका, पारस पपडीवाल, विनोद बड़जात्या, सजंय गोधा, अतुल गोधा, मनोज पांड्या ने राजेश मूणत, महेंद्र धाड़ीवाल, जयकुमार बैद, सुरेश कांकरिया, सुपारस गोलछा,बंसन्त सेठिया, सुशील झाबक़ ,सजंय धाड़ीवाल ,लोकेश जैन के समक्ष राशि देकर सहयोग दिया।

इधर-भाप मशीन का वितरण

वीर सावरकर वार्ड की पार्षद कमलेश बसंत वर्मा ने बताया कि सेवा ही संगठन अभियान के तहत हीरापुर क्षेत्र में ज़रुरतमंदों को निःशुल्क भाप मशीन का वितरण गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता पंडित, विशाल पांडे, मनोरमा हनोतिया, विष्णु राजपूत, राधिका सिन्हा आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।

सफाई मित्रों का भाप मशीन और राशन देकर किया गया सम्मान

कोरना संक्रमण के दौरान अपने जान की परवाह किए बगैर अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले वार्ड के समस्त सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। सोमवार को रमन मंदिर वार्ड के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर ने धरसीवा के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल के हाथों 40 सफाई मित्रों को भाप मशीन, सूखा राशन और मिठाई देकर सम्मान किया गया।

इसके साथ ही वार्ड में निवास करने वाले जिन लोगो की कोरोना से मृत्यु हो गई है, उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहन एंटी,प्रमोद साहू पार्षद एवं जोन अध्यक्ष, तिलक पटेल पार्षद, गोरेलाल नायक, कमलेश शर्मा, संजय शर्मा, धनेश साहू, ललिता यादव, विष्णु नामदेव, मुक्तीदास, धनेश साहू, शंभु गुप्ता, सहित कार्यकर्ता एवं वार्ड के नागरिक शामिल हुए ।

Related Articles

Back to top button