ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
देश

ब्लैक फंगस से दो की मौत, अब तक 134 मामले आए सामने, 3506 हुए कोरोना से संक्रमित

रायपुर। प्रदेश में ब्लैक फंगस से दो लोगों की मौत हुई है। दोनों मरीज का इलाज एम्स में चल रहा था। इसमें एक मरीज कुम्हारी जबकि दूसरा मरीज बिलासपुर का है। इधर, राज्य में ब्लैक फंगस के 134 से मामले मामले सामने आए हैं। इसमें 110 एम्स में भर्ती हैं। 33 लोगों का आपरेशन हो चुका है। वहीं, नौ लोगों का इलाज आम्बेडकर अस्पताल में चल रहा है। राज्य में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं।

मंगलवार को 3506 केस सामने आए। वहीं 7443 लोग स्वस्थ हुए हैं। और 77 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सर्वाधिक संक्रमित सरगुजा में 290, सूरजपुर में 276, कोरिया में 235, जांजगीर में 334, रायगढ़ में 238, रायपुर में 209, दुर्ग में 76 समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं। राज्य में अब तक 956715 संक्रमितों की पहचान हुई है। इसमें 887518 स्वस्थ, 12773 की मौत और 56475 लोगों का इलाज चल रहा है।

राज्य में 62 हजार वैक्सीन शेष, अब जून में ही मिलने की उम्मीद

रायपुर। राज्य में वैक्सीन का करीब 62 हजार डोज ही शेष है। वैक्सीन की कमी के चलते कई केंद्र बंद हो चुके हैं। इधर, इस महीने वैक्सीन आने की उम्मीद भी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अब जून में ही वैक्सीन आना है। ऐसे में टीकाकारण अभियान टीका खत्म होने के साथ ही बंद हो जाएगा। बता दें राज्य में जहां 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए 500 से अधिक केंद्रों में टीकाकारण चल रहा था। अब सिर्फ 200 केंद्रों में टीके लग रहे हैं।

मंगलवार को 201 केंद्रों में सिर्फ 10119 लोगों को टीके लगे। वहीं, रायपुर के 36 केंद्रों में 5456 लोगों को टीके लगे हैं। राज्य टीकाकारण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि टीका खत्म होने के चलते टीकाकारण केंद्र बंद करने पड़े हैं। वैक्सीन अब तक नहीं मिली है। अब जून में ही टीका आने की उम्मीद है। अभी बचे 62 हज़ार टीके केंद्रों में उपलब्ध है।

रायपुर के 34 केंद्रों में टीकाकारण की स्थिति

हितग्राही – संख्या

अंत्योदय – 24

बीपीएल – 739

एपीएल – 3963

फ्रंट लाइन वर्कर्स – 730

कोरोना मीटर

नए – 3506

सक्रिय – 56475

स्वस्थ – 887518

कुल – 956715

मौत – 12773

मंगलवार को जांच – 72073

रायपुर में मौत – 7

Related Articles

Back to top button