ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
खेल

पत्नी की ब्लर फोटो पर आए भद्दे कमेंट तो इरफान पठान बोले- मैं उसका साथी हूं, मालिक नहीं

नई दिल्ली। भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी और इंटरनेट पर अपनी पत्नी की धुंधली तस्वीर पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें उनको अनावश्यक नफरत भरे संदेश मिले। इरफान पठान की पत्नी सफा बेग की एक तस्वीर उनके बेटे के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की गई, जिसमें उनका चेहरा आंशिक रूप से धुंधला था। धुंधले किए गए चेहरे को प्रशंसकों की नजर ने पकड़ लिया। ऐसे में कुछ नफरत भरे संदेश इरफान पठान को मिले और उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अपना चेहरा दिखाने की अनुमति नहीं है।

इसी को लेकर ट्वीट करते हुए 36 वर्षीय ऑलराउंडर ने पत्नी का ब्लर वाला फोटो ट्विटर पर शेयर किया और कहा है मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि वो मेरी साथ ही, मैं उसका मालिक नहीं हूं। इरफान ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, “यह तस्वीर मेरी पत्नी ने मेरे बेटे के अकाउंट से पोस्ट की है। हमें बहुत नफरत मिल रही है। मुझे इसे यहां भी पोस्ट करने दें। उन्होंने अपनी पसंद से इस तस्वीर को धुंधला कर दिया। और हां, मैं उसका स्वामी नहीं, साथी हूं।”

देश के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे इंटरनेशनल और 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले ऑलराउंडर इरफान पठान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। वे आइपीएल में भी काफी सक्रिय रहे हैं, लेकिन अब वे कमेंट्री में हाथ आजमा रहे हैं। हालांकि, प्रतिस्पर्धी क्रिकेट वे अभी भी खेलने के लिए तैयार हैं और पिछले साल वे कैंडी टस्कर्स के लिए लंका प्रीमियर लीग में खेले थे। वहीं, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भी वे नजर आए।

Related Articles

Back to top button