ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

झारखंड पहुंचा ‘यास’ तूफान, यूपी-बिहार और राजस्थान सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। ओडिशा और बंगाल के तटीय इलाकों में कहर बरपाने के बाद भले ही चक्रवात ‘यास’ कमजोर हो गया है, लेकिन यह तूफान झारखंड तक पहुंच गया है। आधी रात के बाद चक्रवात ने झारखंड में प्रवेश किया है। हालांकि, झारखंड में घुसते ही चक्रवात की गति काफी धीमी हो गयी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 3 घंटे में यहां पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं इस तूफान का असर बिहार, यूपी सहित कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। तो आइये जानते उत्तर भारत के मौसम की ताजा स्थिति।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका (Uttar Pradesh Weather News) 

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां पर कई इलाको में आज बारिश हो सकती है। यहां पर स्थित बरेली में टॉक्टे के बाद यास तूफान का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने तीन दिन बारिश का पुर्वानुमान जताया है। कुछ स्थानों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

बिहार में आज से तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट

उधर, बिहार में भी यास तूफान का असर देखने को मिल सकता है। भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में आज से तीन दिनों तक तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बता दें कि यहां पर बुधवार सुबह से ही आसमान में काले बादलों का जमघट लगा रहा।

जम्मू-कश्मीर बना हुआ है पश्चिमी विक्षोभ

स्काईमेट वेदर (Skymetweather.com) के मुताबिक, यास तूफान के साथ-साथ पश्चिमी विक्षोभ अभी जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में बना हुआ है। इसके साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी राजस्थान के निचले स्तरों पर स्थिर है, जिसके चलते उत्तर पूर्व भारत, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं दक्षिण राजस्थान के विदर्भ मराठवाड़ा और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Back to top button