ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

पीयूष गोयल ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में रेलवे के योगदान को सराहा, कहा- इतिहास हमेशा रखेगा याद

नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में रेलवे के योगदान को इतिहास हमेशा याद रखेगा। रेलवे ने राष्ट्रीय आपूर्ति श्रंखला बनाए रखते हुए यह सुनिश्चित किया है कि प्रगति का पहिया तेज गति से आगे बढ़े।

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय एवं मंडल रेलवे के परिचालन प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 14 महीने में रेलवे ने बेजोड़ क्षमता व कर्तव्यपरायणता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अधिकारियों से बजट में मिले पूंजीगत आवंटन का पूरा उपयोग करने तथा आधारभूत संरचना का काम पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि कोविड के इस दौर में रोजगार पैदा हो सके।

मंत्रालय के अनुसार, रेलवे ने 24 घंटे के भीतर 12 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों के जरिए छह राज्यों में 969 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) की आपूर्ति सुनिश्चित की है। तीन ट्रेनें तमिलनाडु, चार आंध्र प्रदेश व एक-एक दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, असम व केरल पहुंची हैं। इस प्रकार रेलवे द्वारा अब तक देश के विभिन्न राज्यों में 1,080 से अधिक टैंकरों में 17,945 टन एलएमओ पहुंचाई गई है। लगभग 272 ऑक्सीजन एक्सप्रेस गाड़ियों ने अपनी यात्राएं पूरी कर ली हैं। रेलवे ने माल ढुलाई में दो अंकों की वृद्धि दर्ज की है। सामान्य वर्ष 2019-20 की तुलना में माल लदान में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। मई 2021 में भारतीय रेल ने माल ढुलाई से 9,278.95 करोड़ रुपये की आय अर्जित की।

Related Articles

Back to top button