ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
टेक्नोलॉजी

सावधान! Facebook पर भूलकर भी ना करें ये पोस्ट, वरना होगी सख्त कार्रवाई, कंपनी ने किया ऐलान

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook ने बुधवार को कहा कि ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, जो बार-बार Facebook प्लेटफॉर्म से भ्रामक जानकारियां फैलाने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया जगत की दिग्गज कंपनी Facebook ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि अगर Facebook एकाउंट से एक से ज्यादा बार गलत जानकारी साझा की गई है और इसे हमारी Facebook की फैक्ट चेक टीम ने पकड़ लिया, तो ऐसे Facebook एकाउंट के पोस्ट को न्यूज फीड में हटा दिया जाएगा। साथ ही ऐसे पोस्ट के प्रसार को कम कर दिया जाएगा। Facebook के मुताबिक कंपनी एक नये टूल पर काम कर रही है, जो लोगों तक सही कंटेंट पहुंचाने में मदद करेगा। इसमें फैक्ट चेकिंग टीम का रोल काफी अहम रहने वाला है।

Facebook पर फर्जी खबरों की बाढ़

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक COVID-19 महामारी के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Facebook, Twitter झूठे दावों और भ्रामक जानकारियों का प्रचार-प्रसार बढ़ा है। हालांकि Facebook के दावों की मानें, तो कंपनी कोविड-19, वैक्सीनेशन, जलवायु परिवर्तन और चुनाव से जुड़ी झूठी खबरों को रोकने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। Facebook के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर से दिसंबर के दौरान करीब 1.3 बिलिनय फर्जी फेसबुक एकाउंट को ब्लॉक किया गया है।

Facebook करेगा नए आईटी नियमों का पालन 

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की तरफ से फर्जी और भ्रामक खबरों के फैलाव को रोकने के मकसद से नये आईटी नियमों को लाया गया है, जिसे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मानना होगा। इस मामले में Facebook ने कहा है कि वह आइटी नियमों के प्रावधानों का पालन करेगा और कुछ मुद्दों पर बातचीत चल रही है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा कि हमारा लक्ष्य आइटी नियमों के प्रावधानों का पालन करना है और कुछ ऐसे मुद्दों पर चर्चा करना जारी रखना है जिनके लिए सरकार के साथ बात करने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button