ब्रेकिंग
AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, अब तक उतारे गए इतने उम्मीदव... मोहन भागवत का बड़ा बयान: 'दुनिया विनाश की तरफ जा रही है', बोले- 'मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पा... कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'यह आस... JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभ... लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौ... निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- 'यह ... साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- 'बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर... दिवाली पर किसानों की हुई 'धनवर्षा'! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौ... नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड... विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? 'नमक हराम' बयान पर सफाई में बोले- 'जो सरकार का उपकार नहीं मानते, म...
देश

कांग्रेस के निशाने पर पूर्व सीएम, रमन बेनकाब हैशटैग से चलाया कैंपेन

रायपुर। टूल किट मामले में कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच कांग्रेस आइटी सेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने रमन बेनकाब हैशटैग से कैंपेन चलाया है, जिसमें दस हजार से ज्यादा लोगों ने ट्वीट किया है। टि्वटर ने रमन की पोस्ट पर मैनिपुलेटेड मीडिया का टैग लगाया है। इसके बाद कांग्रेस नेता खुलकर रमन के खिलाफ ट्वीट कर रहे हैं।

कांग्रेस ने इंटरनेट मीडिया में रमन का नाम मैनिपुलेट डा. रमन सिंह कर दिया है और उनके हर बयान पर कांग्रेस की तरफ से एक साथ कई नेता जवाबी हमला कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आरोप लगाया है कि घपले, घोटाले, जालसाजी और फर्जीवाड़े की वजह से पार्टी संगठन ने भी अब उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी है। पीएम मोदी पहले ही दूरी बना चुके हैं।

तीन साल में पार्टी ने उन्हें किसी भी चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल नहीं किया। दरअसल, करीब एक सप्ताह से विपक्ष की तरफ से सरकार पर हमले की कमान डा. सिंह ने संभाल रखी है। वे सरकार की कमियों को लेकर इंटरनेट मीडिया पर तीखा हमला बोल रहे हैं। अब कांग्रेस उनके हमलों का जवाब तीखे अंदाज में दे रही है।

कांग्रेस ने आधिकारिक टि्वटर अकाउंट से ट्वीट किया-हाय ये तेरा फर्जीपन, कागज के छातों में न ढक पाएगा। पूर्व विधायक चुन्नाीलाल साहू ने कहा- रमन सिंह टि्वटर के द्वारा आपकी पहचान मैनिपुलेटर के तौर पर की गई है, कोई शर्म है कि नहीं। डा. रमन की क्या पहचान, झूठ, फरेब और अज्ञान…। शीतल केसरवानी ने ट्वीट किया-राम नाम जपना, झूठ फैलाने का सपना टूट चुका है। क्या है कि भगवान श्रीराम भी जानते हैं कि क्या सच है और क्या झूठ है।

Related Articles

Back to top button