ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

सरकार के 7 साल पूरे होने पर बोले जेपी नड्डा- नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बनी आत्मनिर्भर भारत की राह

नई दिल्ली। देश में रविवार को मोदी सरकार के सात साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का आत्मविश्वास जागा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर भारत की राह बनी है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के सात साल पूरा होने पर दावा किया कि इस दौरान ना सिर्फ देश का आत्मविश्वास जागा बल्कि गांव के गरीबों ओर वंचितों को पहली बार एहसास हुआ कि केंद्र में उनकी अपनी सरकार है।

इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला। नड्डा ने कहा कि कुछ लोग साधक होते हैं और कुछ लोग बाधक। विपक्ष पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि आज जो कोविड वैक्सीन पर हल्ला कर रहे हैं, ये वही लोग हैं, जिन्होंने वैक्सीन पर रिसर्च होने के वक्त भारत के आत्मविश्वास को तोड़ने काम किया। वैक्सीन के ट्रायल पर विपक्षी सवाल उठाते थे, इसे भाजपा की वैक्सीन कहते थे।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग साधक होते हैं और कुछ लोग बाधक होते हैं। साधक का काम है साधना करना और हमें पता है कि बाधा पहुंचाने वाले भी हमेशा मिलेंगे, लेकिन हमें अपने रास्ते से डिगना नहीं है।

इससे पहले नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी और ‘राजग परिवार’ को बधाई और शुभकामनाएं दीं ओर कहा कि भाजपा आज के दिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाएगी और इस दौरान उसके कार्यकर्ता एक लाख गांवों में सेवा कार्य करेंगे।  उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशवासियों ने चुनौतियों का डटकर सामना किया. उनके मार्गदर्शन में भारत का आत्मविश्वास जागा, आत्मनिर्भर भारत की राह बनी है और देश के गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित व वंचित को पहली बार यह अहसास हुआ है कि केंद्र में उनकी अपनी सरकार है।

Related Articles

Back to top button